बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी

पहचान सत्यापन के लिए माध्यमिक प्रवेश पत्र के इस्तेमाल की इजाज

बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी

बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 10वीं कक्षा का प्रवेश पत्र पहचान के लिए केवल पूरक दस्तावेज माना जाएगा। यह तभी मान्य होगा, जब अभ्यर्थी ने परीक्षा उत्तीर्ण की हो और प्रमाण पत्र साथ हो। अदालत ने कहा, प्रवेश पत्र अकेले पहचान का आधार नहीं बन सकता।

नई दिल्ली। सुर्पीम कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दसवीं कक्षा या माध्यमिक की परीक्षा का प्रवेश पत्र पहचान सत्यापन के लिए पूरक दस्तावेज के तौर पर दिखाया जा सकता है, लेकिन सिर्फ तभी जब उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की हो। शीर्ष अदालत ने पहले के एक आदेश में आधार समेत दूसरे दस्तावेजों के साथ पहचान सत्यापन के लिए माध्यमिक प्रवेश पत्र के इस्तेमाल की इजाज दी थी। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उसने पहले ही इशारा कर दिया है कि प्रवेश पत्र सिर्फ एक पूरक दस्तावेज होगा, कि धारक की पहचान सत्यापन का अकेला तरीका।

वरिष्ठ अधिवक्ता डी एस नायडू ने एसआईआर के लिए माध्यमिक प्रवेश पत्र को दस्तावेज के तौर पर इजाजत दिये जाने पर चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने साफ किया कि अगर एसआईआर के दौरान 10वीं कक्षा के प्रवेश पत्र को पूरक दस्तावेज के तौर पर इस्तेमाल किया जाना है, तो उनके साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ