असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स

डीएलबी से स्वीकृति मिलते ही खरीदेगा नगर निगम

असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स

फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।

कोटा। शहर में अग्निशमन व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जल्द ही सडणकों पर फायर फाइटिंग बाइक्स दौड़ती नजर आएंगी। जिससे तंग गलियों में भी तेजी से आग पर काबू पाया जा सकेगा।यह जानकारी नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने दी। अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के शुभारम्भ पर मंगलवार को आयुक्त मेहरा ने बताया कि अग्निशमन बेड़े को मजबूत करने के लिए संसाधनों में निरंतर वृद्धि की जा रही है। तंग गलियों में त्वरित कार्रवाई के लिए फायर फाइटिंग बाइक्स खरीदी जाएंगी।आयुक्त ने बताया कि वहीं रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए दो लाइटिंग टावर भी जल्द शामिल किए जाएंगे। फायर बाइक्स व लाइटिंग टावर की स्वीकृति शीघ्र ही डीएलबी से मिलने की संभावना है। वहां से स्वीकृति मिलते ही इन दोनों को क्रय किया जाएगा।

मुख्यालय को भेजा हुआ है प्रस्ताव
कोटा शहर में जहां बड़ी -बड़ी दमकलें और बहुमंजिला इमारतों की आग बुझाने के लिए विदेशी हाइड्रोलिक लेडर दमकलें तक निगम के फायर अनुभाग में हैं। वहां पुराने शहर की तंग गलियों में लगनी वाली आग को काबू करने में आने वाली परेशाने को दूर करने के लिए फायर बाइक्स नहीं हैं।हालांकि नगर निगम के फायर अनुभाग की ओर से कई साल पहले ही डीएलबी को चार फायर बाइक्स का प्रस्ताव भेजा हुआ है। लेकिन अभी तक वहां से फायर बाइक्स नहीं आई है।

दो की आवश्यकता
सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि पहले दो नगर निगम होने से चार फायर बाइक्स का प्रस्ताव भेजा हुआ था। लेकिन वर्तमान में दो ही फायर बाइक्स की आवश्यकता है। करीब 15 से 17 लाख कीमत की इन फायर बाइक्स की डीएलबी से स्वीकृति मिलते ही उन्हें क्रय किया जाएगा।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि शहर में हर बार गर्मी के सीजन में तंग गलियों में आग बुझाने में परेशानी को देखते हुए फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है। समाचार पत्र में 10 मार्च को पेज 3 पर इस  बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम अधिकारी व फायर अनुभाग अधिकारियों ने इस संबंध में कार्रवाई को गति दी। जिसके बाद अब फायर बाइक्स क्रय करने की संभावना बनी है। 

Read More आखिरकार टर्मिनल बिल्डिंग साइट का भी शुरु हुआ काम, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
रबी खरीद सीजन 2026-27 के तहत सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद जारी। राजफैड ने 15 खरीद केंद्रों...
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा