यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता

प्रशासन की अनदेखी के बीच यह नजारा आम

यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता

सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। विद्याधर नगर, अमानीशाह नाला और शास्त्री नगर की मुख्य सड़कों पर बेखौफ घूमते पशुओं ने ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी। वाहन चालकों को बार-बार ब्रेक लगाने और रास्ता बदलने को मजबूर होना पड़ा। लगातार बिगड़ती स्थिति प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर रही है।

जयपुर। विद्याधर नगर की मुख्य सड़क पर खुले घूमते पशु यातायात के बीच बेखौफ नजर आए। वाहन चालकों को रुक-रुककर रास्ता बनाना पड़ा, वहीं आसपास के लोग भी सतर्क दिखे। शहर में पशुओं की बढ़ती समस्या व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

अमानीशाह नाले के पास मंदिर मोड़ पर मुख्य सड़क पर बेफिक्र घूमते पशु नजर आए। बीच सड़क मस्ती से टहलते इन पशुओं के कारण वाहन चालकों को ब्रेक लगाकर रास्ता बदलना पड़ा। प्रशासन की अनदेखी के बीच यह नजारा आम हो गया है।

शास्त्री नगर में मुख्य सड़क पर वाहनों के साथ पशु नजर आए। ट्रैफि क के बीच आराम से टहलते इन पशुओं के कारण वाहन चालकों को रफ्तार धीमी करनी पड़ी। लगातार बढ़ती यह समस्या  प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर रही है।

Tags: traffic

Post Comment

Comment List

Latest News

सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर
सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया है। भाजपा को दशकों...
कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह
चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम
पंजाब में पलटी सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही बस : हादसे में कई यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल
असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच