960 करोड़ घोटाला : IAS सुबोध अग्रवाल को भेजा जेल, एसीबी ने मांगा था 2 दिन का रिमांड

दो दिनों में करीब 12 घंटे तक सुबोध अग्रवाल से पूछताछ की गई

960 करोड़ घोटाला : IAS सुबोध अग्रवाल को भेजा जेल, एसीबी ने मांगा था 2 दिन का रिमांड

जल जीवन मिशन में 960 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में एसीबी ने आईएएस सुबोध अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जयपुर। जल जीवन मिशन में 960 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के मामले में एसीबी ने आईएएस सुबोध अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले एसीबी की पूछताछ में आईएएस सुबोध अग्रवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। एसीबी टीम उन्हें पहले जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सभी जरूरी जांच सामान्य पाई गईं। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

इससे पहले मंगलवार को पूछताछ के दौरान उनकी तबियत खराब होने पर एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, वहां सभी रिपोर्ट नॉर्मल आने पर टीम उन्हें वापस एसीबी मुख्यालय ले आई, जहां फिर से पूछताछ शुरू की गई। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, बीते दो दिनों में करीब 12 घंटे तक सुबोध अग्रवाल से पूछताछ की गई। इस दौरान कई बार उन्होंने चुप्पी साधे रखी। आज (बुधवार) सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां एसीबी द्वारा 2 दिन का रिमांड मांगा गया। इस बहुचर्चित घोटाले में एसीबी पहले ही कई अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट पेश कर चुकी है।

इनमें दिनेश गोयल (मुख्य अभियंता प्रशासन), के.डी. गुप्ता (तत्कालीन मुख्य अभियंता ग्रामीण), सुभांशु दीक्षित (तत्कालीन सचिव आरडब्ल्यूएसएसएम), सुशील शर्मा (तत्कालीन वित्तीय सलाहकार), निरिल कुमार (तत्कालीन मुख्य अभियंता चूरू), विशाल सक्सेना (तत्कालीन अधिशासी अभियंता), अरुण श्रीवास्तव (अतिरिक्त मुख्य अभियंता, सेवानिवृत्त), डी.के. गौड़ (मुख्य अभियंता तकनीकी सदस्य, सेवानिवृत्त), महेंद्र प्रकाश सोनी (अधीक्षण अभियंता, सेवानिवृत्त) और मुकेश पाठक (निजी व्यक्ति) शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह
लेबनान पर इजरायली हमलों और हिज्बुल्लाह की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए क्षेत्र में तनाव कम करने की अपील...
चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम
पंजाब में पलटी सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही बस : हादसे में कई यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल
असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच
बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला