भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

सेल्फी के माध्यम से करेंगे प्रचार-प्रसार

भाजपा के 47वां स्थापना दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी का झंडा, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेस वार्ता में श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि 6 अप्रैल से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जो 6, 7 और 8 अप्रैल तक जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही बूथ स्तर पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ता दीपोत्सव और आतिशबाजी करेंगे। 6 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे और सेल्फी के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करेंगे।

बगड़ी ने बताया कि इस दौरान जनसंघ से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। इसके साथ ही 10 से 12 अप्रैल तक ‘बस्ती और गांव चलो अभियान’ चलाया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध