असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: पवन खेड़ा को लगा बड़ा झटका

असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे

असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अंतरिम जमानत पर रोक लगा दी है। अदालत ने उन्हें राहत के लिए असम कोर्ट जाने का निर्देश दिया है। इस फैसले से खेड़ा की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है।

नई दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को ट्रांजिट अग्रिम जमानत देने के तेलंगाना उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा की एक शिकायत से संबंधित है। न्यायालय का यह आदेश असम पुलिस की एक अपील पर आया है। इसमें असम पुलिस ने कहा था कि तेलंगाना उच्च न्यायालय के पास इस मामले में सुनवाई का क्षेत्राधिकार नहीं है। न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति अतुल एस. चांदुरकर की पीठ ने यह अंतरिम आदेश पारित करते हुए स्पष्ट किया कि श्री खेड़ा असम की उचित अदालत से राहत मांगने के लिए स्वतंत्र हैं। पीठ ने कहा कि अगर श्री खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करते हैं, तो उच्चतम न्यायालय के इस आदेश का उस आवेदन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला गत पांच अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री खेड़ा के लगाए उन आरोपों से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि श्रीमती सरमा के पास कई पासपोर्ट हैं और उन्होंने विदेशी संपत्तियों का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले 10 अप्रैल को तेलंगाना उच्च न्यायालय ने खेड़ा को एक सप्ताह की अग्रिम जमानत देते हुए गुवाहाटी उच्च न्यायालय जाने का निर्देश दिया था। अब उच्चतम न्यायालय के इस पर रोक लगाए जाने के बाद श्री खेड़ा को असम की संबंधित अदालत से ही राहत लेनी होगी। फिलहाल उच्चतम न्यायालय ने इस याचिका पर नोटिस जारी कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत