शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
आलिया ने लोकेशन का खुलासा नहीं किया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की चौथी सालगिरह खास अंदाज में मनाई। आलिया ने वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो साझा, दोनों बर्फीली वादियों में स्कीइंग और सुकून भरे पल बिताते दिखे। पोस्ट में उन्होंने फिल्म ‘हाईवे’ का संगीत और भावुक संदेश भी साझा।
मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह खास अंदाज में मनाई। इस खास मौके पर आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो साझा की, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल बर्फीली वादियों के बीच सुकून भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं।
आलिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों पहाड़ों पर स्कीइंग करते और खूबसूरत नजारों का आनंद लेते दिखाई देते हैं। एक तस्वीर में वे साथ बैठकर गर्म ड्रिंक्स एन्जॉय करते भी नजर आए। हालांकि, आलिया ने लोकेशन का खुलासा नहीं किया है।
पोस्ट के साथ आलिया ने एक भावुक नोट लिखते हुए अपने रिश्ते की गहराई जाहिर की। अभिनेत्री ने कहा- हमने अपने लिए एक बहुत ही शानदार लाइफ बना ली है। उन्होंने बैकग्राउंड में अपनी फिल्म ‘हाईवे’ का संगीत भी इस्तेमाल किया।

Comment List