बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी

बाप पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे अशोक निनामा के भाई की बीती रात पीट- पीट कर हत्या। वारदात की पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। करीब दो बजे अशोक निनामा के पास फोन आया, जिसमें उनके भाई अनिल के बारे में पूछताछ।

बांसवाड़ा। जिले के घाटोल क्षेत्र में बाप पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे अशोक निनामा के भाई की बीती रात पीट- पीट कर हत्या कर दी गई। वारदात की पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। करीब दो बजे अशोक निनामा के पास फोन आया, जिसमें उनके भाई अनिल के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद एक अन्य कॉल में उन्हें एक स्थान पर पहुंचने के लिए कहा गया। अशोक मौके पर पहुंचे तो वहां उनके भाई अनिल गंभीर रूप घायल मिले।

परिजनों की मदद से अनिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देख बांसवाड़ा रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अशोक निनामा के अनुसार घायल अनिल ने बताया कि रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने उसे घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा। सूचना पर पुलिस करीब सवा तीन बजे मौके पर पहुंची और घायल के बयान भी दर्ज किए गए। एसपी सुधीर जोशी के अनुसार मामले में तीन नामजद आरोपियों में से दो को डिटेन कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। 

राजनीतिक-प्रेम प्रसंग के एंगल आए सामने 
प्रारंभिक तौर पर मामला राजनीतिक और प्रेम प्रसंग दोनों एंगल से जुड़ा माना जा रहा है। अशोक निनामा ने बताया कि आरोपियों में से एक पहले उनकी पार्टी में था और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सबूतों के अभाव में कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई के चलते दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी की चौथी सालगिरह खास अंदाज में मनाई। आलिया ने वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें...
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर
कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह