ट्रंप ने आयात नियमों में किया बड़ा बदलाव : नई टैरिफ व्यवस्था की लागू, स्टील और एल्युमीनियम पर लगाया 50% टैरिफ

कंपनियों के लिए नियमों को समझना और लागू करना आसान होगा

ट्रंप ने आयात नियमों में किया बड़ा बदलाव : नई टैरिफ व्यवस्था की लागू, स्टील और एल्युमीनियम पर लगाया 50% टैरिफ

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और कॉपर आयात नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए नई टैरिफ नीति लागू की है। कच्चे स्टील-एल्युमीनियम पर 50% शुल्क बरकरार रहेगा, लेकिन अब टैक्स वास्तविक बिक्री मूल्य पर लगेगा। 15% से कम धातु वाले उत्पादों को राहत मिली है, जिससे कीमतें घट सकती हैं, जबकि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ेगा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील, एल्युमीनियम और कॉपर के आयात नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए नई टैरिफ व्यवस्था लागू की है। इसका उद्देश्य घरेलू उद्योग को मजबूती देना और जटिल टैक्स सिस्टम को सरल बनाना है। पहले की व्यवस्था काफी उलझी हुई थी, लेकिन अब कंपनियों के लिए नियमों को समझना और लागू करना आसान होगा।

नई नीति के तहत कच्चे स्टील और एल्युमीनियम पर 50% टैरिफ बरकरार रखा गया है। हालांकि तकनीकी रूप से यह नया टैरिफ है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले लगाए गए शुल्क को रद्द कर दिया था। इस बार सबसे अहम बदलाव यह है कि टैक्स आयात की घोषित कीमत के बजाय वास्तविक बिक्री मूल्य पर लगाया जाएगा, जिससे कम कीमत दिखाकर टैक्स बचाने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी।

डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स को राहत देते हुए सरकार ने नियमों में ढील दी है। जिन उत्पादों में इन धातुओं की हिस्सेदारी 15% से कम है, उन पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। इससे छोटे और हल्के मेटल वाले उत्पाद सस्ते हो सकते हैं। इस फैसले का असर वैश्विक बाजारों पर भी पड़ेगा। भारत जैसे देशों के लिए अमेरिकी बाजार में निर्यात महंगा हो सकता है, वहीं अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अस्थिरता बढ़ने की आशंका है।

 

Read More आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, डॉक्टर्स बोले: हाइड्रेट रहें, लू से बचें

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ के दौरान रणकपुर रोड पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर...
ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली सहित आपके शहर में क्या है आज भाव ?
राज काज में क्या है खास, जानें
पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला, कहा- पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका