आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
29 को पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना
राज्य में गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ने से दिन में ही नहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं। देर रात तक लू के थपेड़ों का अहसास। मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत मिलने से इंकार किया है, जबकि नौतपा सोमवार से शुरू, इससे गर्मी के तेवर और तीखे।
जयपुर। राज्य में गर्मी कहर बरपा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा चढ़ने से दिन में ही नहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। देर रात तक लू के थपेड़ों का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग ने अभी गर्मी से राहत मिलने से इंकार किया है, जबकि नौतपा सोमवार से शुरू होगा, इससे गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 46, अलवर 45.0, चूरू 44.9, बीकानेर 44.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोप से प्रदेश के कुछेक हिस्सों में तेज आंधी, बारिश होने से राहत मिलने की संभावना हैं। जून के प्रथम सप्ताह में भी कुछेक हिस्सों में बरसात, आंधी और लू चलने की संभावना है। जयपुर में दिन का तापमान 43.6 और रात का 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। गुलाबी नगरी में लोग दिनभर गर्मी से व्याकुल रहे और सड़कें सूनी रहीं।
आगे क्या
आगामी तीन-चार दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने से पारा चढ़ेगा। 26-27 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछेक हिस्सों में तापमान 46-47 डिग्री दर्ज होने से तेज लू से चलने की संभावना हैं।
कहां कितना तापमान
श्रीगंगानगर 46.0, चूरू 44.9, बीकानेर 44.8, जोधपुर 42.2, बाड़मेर 44.3, डबोक 41.0, दौसा 43.0, बाड़मेर 44.3, टोंक 45.1, अलवर 45.0, कोटा 44.8,चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
अभी राहत की संभावना नहीं
अ भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। सोमवार से तापमान में दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। गर्मी अपने पीक पर रहेगी, इसके बाद 29 जून से पश्चिमी विक्षोभ से कुछ राहत मिलने की संभावना हैं।
-राधेश्याम शर्मा, निदेशक मौसम केन्द्र, जयपुर।

Comment List