आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, डॉक्टर्स बोले: हाइड्रेट रहें, लू से बचें

बेहोशी, उल्टी, चक्कर और तेज बुखार जैसी समस्या से आमजन परेशान

आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, डॉक्टर्स बोले: हाइड्रेट रहें, लू से बचें

जयपुर के एसएमएस अस्पताल सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों के मेडिसिन ओपीडी में 30 से 35 फीसदी तक इजाफा हो गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोपहर के समय बेहोशी, उल्टी, चक्कर और तेज बुखार जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जयपुर। प्रदेशभर में गर्मी के तीखे तेवर बने हुए हैं। तापमान कई जिलों में 45 से 48 डिगी डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। ऐसे में हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी आई है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल सहित अन्य सरकारी और निजी अस्पतालों के मेडिसिन ओपीडी में 30 से 35 फीसदी तक इजाफा हो गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोपहर के समय बेहोशी, उल्टी, चक्कर और तेज बुखार जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें सबसे ज्यादा फील्ड में काम करने वाले लोग हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि भूखे पेट ना रहें और अच्छी तरह हाईडेÑट रहें।

क्या होता है हीट स्ट्रोक
हीट स्ट्रोक सबसे गंभीर स्थिति होती है, जिसमें समय पर उपचार नहीं मिलने पर जान का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है। तुरंत उपचार नहीं मिलने पर यह शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचाती है और जानलेवा साबित हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार दोपहर 12 से 4 बजे तक का समय सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इस दौरान धूप में निकलने से बचना चाहिए।

बच्चों का विशेष ध्यान रखें
ते ज गर्मी में हीट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। सबसे जरूरी उन्हें दिनभर हाइड्रेट रखें। धूप में ना निकलने दें। सूती कपड़ें पहनाएं। 
-डॉ. प्रियांशु माथुर, 
वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ जेकेलोन अस्पताल।

हीट स्ट्रोक से ऐसे बचें
दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं
दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
हल्के और सूती कपड़े पहनें
बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें
ओआरएस, छाछ, नींबू पानी का सेवन करें
लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें

Read More ई एस आई मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की दो रिसर्च वर्ल्ड साइकेट्री कांफ्रेंस में चयनित

बच्चों में खतरा क्यों?
बच्चों का शरीर जल्दी गर्म हो जाता है 
प्यास लगने पर वे खुद पानी नहीं मांगते, उन्हें बार-बार पानी की याद दिलाएं

Read More अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर हमला, बोले-सामने खड़े जलसंकट की जवाबदेही कौन करेगा तय

तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें
इन दिनों गर्मी का असर ज्यादा होने से हीट स्ट्रोक के केस सामने आने लगे हैं। पानी या तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन जरूरी है। सावधानी और बचाव ही सबसे बेहतर इलाज है।  
-डॉ. पुनीत सक्सैना, सी. प्रो. मेडिसिन, एसएमएस 

Read More जयपुर में देर रात हिट एंड रन : वॉक पर निकले दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

बाजरा, ब्रॉडबैंड और बाथरूम : जनगणना 2027 दिखाएगी राजस्थान के घरों की असली तस्वीर, घर की छत और दीवारों के प्रकार, स्वामित्व, पानी के स्रोत, बिजली, शौचालय और रसोई ईंधन से जुड़े सवाल पूछे जा रहे बाजरा, ब्रॉडबैंड और बाथरूम : जनगणना 2027 दिखाएगी राजस्थान के घरों की असली तस्वीर, घर की छत और दीवारों के प्रकार, स्वामित्व, पानी के स्रोत, बिजली, शौचालय और रसोई ईंधन से जुड़े सवाल पूछे जा रहे
जनगणना 2027 अब सिर्फ आबादी की गिनती नहीं, बल्कि राजस्थान के घर-घर की जीवनशैली का डिजिटल और सामाजिक एक्स-रे बनेगी।...
देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : एक हफ्ते में दूसरी बढ़ोतरी, जानें अब कितनी है कीमत
आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते 9 लोग गिरफ्तार, 1.27 लाख बरामद
देवनानी संग विधानसभा का नया लोगो जारी : 13 द्वारों का नामकरण, बागड़े ने कहा- कई विश्वविद्यालयों में छात्र ही नहीं
आसमान से बरस रही आग, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा, डॉक्टर्स बोले: हाइड्रेट रहें, लू से बचें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : परिणाम से नाखुश 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अवसर, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन 19 मई से
'मेट्रो मंडे' की शुरुआत: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किया मेट्रो और डीटीसी बस का सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश