उल्टी-दस्त के बाद भाई बहन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते दोनों ने तोड़ा दम

 महिला सहित 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती

उल्टी-दस्त के बाद भाई बहन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते दोनों ने तोड़ा दम
जोधपुर जिले के मांडवाड़ा खालसा के पीपली वाला ओडा फली में सुबह उल्टी दस्त के बाद एक ही परिवार के सगे भाई व बहिन की मौत हो गई। सूचना पर प्रशासन, चिकित्सा विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची।

सरूपगंज। जोधपुर जिले के मांडवाड़ा खालसा के पीपली वाला ओडा फली में रविवार सुबह उल्टी दस्त के बाद एक ही परिवार के सगे भाई व बहिन की मौत हो गई। सूचना पर प्रशासन, चिकित्सा विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में चिकित्सा विभाग की 7 टीमों ने जांच शुरू की। मांडवाड़ा खालसा के पिपली वाला ओडा निवासी बदाराम गरासिया ने बताया, शनिवार शाम उसके पुत्र नोनाराम (15वर्ष) व पुत्री काली (12वर्ष) को उल्टी दस्त हुए थे। रात को घर पर आराम से सो गए थे और रविवार सुबह 9 बजे दोनों की तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल ले जाने के दौरान बीच रास्ते में दोनों की मौत हो गई। दोनों बच्चों को घर ले आए। सूचना पर पिण्डवाड़ा एसडीएम नरेंद्र जांगिड़ , बीसीएमओ भुपेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। सरूपगंज अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं पिपली वाला ओडा फली में मृतक के आसपास टीम ने 9 घरों के 45 लोगों की जांच कर 25 लोगों की स्लाइड्स लेने के साथ पानी के सैम्पल लिए है। वहीं मृतकों के घर से खाने पीने, पानी व स्लाइड्स के सैम्पल लिए गए है। पुलिस ने बताया, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। 

घर-घर जाकर सैंपल ले रही टीमें
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा ने बताया, चिकित्सा विभाग ने गांव में एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 7 टीमें करीब 100 घरों में जाकर सैंपल ले रही हैं। पूरे मांडवाड़ा खालसा गांव का व्यापक सर्वे भी किया जाएगा। एहतियात के तौर पर एक महिला सहित 3 बच्चों को सरूपगंज अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। गांव के अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद