डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- बजरी माफियाओं पर कमर कसने की जगह सरंक्षण दे रही सरकार

कानून-प्रशासन का कोई डर नहीं

डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- बजरी माफियाओं पर कमर कसने की जगह सरंक्षण दे रही सरकार
बजरी माफिया के पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने की घटना पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा है कि राजस्थान में बजरी माफियाओं का तांडव और खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा।

जयपुर। टोंक जिले में बजरी माफिया के पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने की घटना पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा है कि राजस्थान में बजरी माफियाओं का तांडव और खूनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेहद शर्म की बात है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बजरी माफियाओं पर कमर कसने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। टोंक में दिनदहाड़े एक सिपाही की निर्मम हत्या की घटना बेहद दु:खद और हृदयविदारक है।

ये पहली बार नहीं है जब माफियाओं ने यूं खाकी पर वार किया हो, प्रदेश में इससे पहले भी कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं जहां पुलिस और वनकर्मियों को निशाना बनाया गया, लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। प्रदेश में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून-प्रशासन का कोई डर नहीं है। दिवंगत के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। हमारी सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना