क्रिकेट सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई : 9 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के हिसाब, नकदी समेत उपकरण जब्त

आईपीएल सट्टेबाजी पर बड़ा क्रैकडाउन

क्रिकेट सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई : 9 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के हिसाब, नकदी समेत उपकरण जब्त
जयपुर की सीएसटी टीम ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सांगानेर और मुरलीपुरा इलाकों से 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल, एलईडी, सट्टा हिसाब रजिस्टर, लग्जरी वाहन और ₹1.27 लाख कैश बरामद कर मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर। जयपुर की सीएसटी टीम ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सांगानेर और मुरलीपुरा थाना इलाकों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, वाहन, सट्टा हिसाब रजिस्टर सहित लाखों रुपये के उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सांगानेर सदर क्षेत्र में दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो दुकान के ऊपर बने कमरे में ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। वहीं मुरलीपुरा थाना इलाके से 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। धर्म सिंह चौधरी (29), रोशन चौधरी उर्फ मुकेश चौधरी (27) शिकरपुरा सांगानेर सदर, हरि गुर्जर (28) भोजपुरा फागी, महेंद्र चौधरी (25) शिकरपुरा, सांगानेर सदर , अजीत चौधरी (21) सायपुरा सांगानेर सदर, गिरराज चौधरी (30), राहेली निवाई, टोंक और सूर्यप्रकाश चौधरी उर्फ सूरज चौधरी (31) रानोली ढाणी मोहनपुरा फागी को गिरफ्तार किया है।

वहीं, पुलिस ने मुरलीपुरा इलाके से आरोपी योगेश जैन उर्फ पिल्लू (31) स्काई रेजिडेंसी अपार्टमेंट विजय नगर मुरलीपुरा और संजय जैन (50) विजयबाड़ी पथ नंबर-6, मुरलीपुरा को गिरफ्तार कर कब्जे में 20 मोबाइल, एलईडी, सट्टा हिसाब रजिस्टर, सेटअप बॉक्स, दो लग्जरी वाहन, एक मोटरसाइकिल और करीब 1.27 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक आकस्मिक विस्फोट हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप...
सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना