आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते 9 लोग गिरफ्तार, 1.27 लाख बरामद
मुरलीपुरा में मकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
CST टीम ने सांगानेर सदर और मुरलीपुरा में छापेमारी कर 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने 20 मोबाइल, LED, सट्टा रजिस्टर, इंटरनेट उपकरण, 2 लग्जरी कार, बाइक और ₹1.27 लाख नकद जब्त किए। कार्रवाई पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशन में हुई।
जयपुर। सीएसटी ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों के खिलाफ सांगानेर सदर और मुरलीपुरा थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर आॅनलाइन सट्टा लाग रहे थे। इनके कब्जे से 20 मोबाइल फोन, एक एलईडी, चार सट्टा हिसाब रजिस्टर, इंटरनेट उपकरण, दो लग्जरी वाहन और एक बाइक जब्त की। वहीं करीब 1.27 लाख रुपए की सट्टा राशि बरामद की।
मुरलीपुरा में मकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
दूसरी कार्रवाई मुरलीपुरा क्षेत्र में की, जहां एक मकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी कर रहे थे। टीम ने दबिश देकर योगेश जैन उर्फ पिल्लू निवासी मुरलीपुरा और संजय जैन निवासी विजयबाड़ी पथ मुरलीपुरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशन में यह कार्रवाई की
पुलिस को सूचना मिली थी कि सांगानेर क्षेत्र की एक दुकान के ऊपर बने कमरे में संगठित रूप से क्रिकेट सट्टेबाजी कर रहे हैं। टीम ने दबिश देकर धर्मसिंह निवासी सांगानेर सदर, रोशन चौधरी निवासी फागी, महेन्द्र चौधरी निवासी सांगानेर सदर, अजीत चौधरी निवासी सांगानेर सदर, गिर्राज निवासी सदर टोंक और सूर्यप्रकाश चौधरी निवासी फागी को गिरफ्तार किया।

Comment List