जयपुर में देर रात हिट एंड रन : वॉक पर निकले दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार
जगतपुरा इलाके में सीबीआई फाटक के पास देर रात हुए हिट एंड रन हादसे में निजी कॉलेज की लेक्चरर भावना वशिष्ठ की मौत, उनके पति गंभीर रूप से घायल। दंपत्ति खाना खाने के बाद वॉक पर निकले थे। तेज रफ्तार कार टक्कर मारकर फरार।
जयपुर। शहर में देर रात एक दर्दनाक हिट एंड रन हादसा सामने आया। जगतपुरा इलाके में सीबीआई फाटक के पास खाना खाकर वॉक करने निकले दंपत्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय महिला भावना वशिष्ठ पत्नी मुकुल निवासी आनंद बिहार रेलवे कॉलोनी जगतपुरा की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका निजी कॉलेज में लेक्चरर बताई जा रही हैं। हादसा शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे खाना खाकर वॉक पर निकले थे तभी एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

Comment List