जल जीवन मिशन घोटाला : महेश जोशी गिरफ्तार, एसीबी की रडार पर कई अधिकारी और ठेकेदार
7 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी
जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को एसीबी ने तड़के गिरफ्तार किया। इससे पहले ईडी भी उन्हें गिरफ्तार कर चुकी थी, वे 7 महीने जेल में रहकर जमानत पर बाहर आए थे। अब जलदाय विभाग के अधिकारी और ठेकेदार एसीबी रडार पर हैं। एसीबी ने आईएएस व एसीएस सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार किया।
जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को एसीबी ने आज तड़के गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार किया था। 7 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी।
महेश जोशी के बाद जलदाय विभाग के कई अधिकारी और ठेकेदार भी एसीबी की रडार पर है। इस मामले में एसीबी ने वरिष्ठ आईएएस और अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था । अग्रवाल फिलहाल जेल में है ।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 15:30:57
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली। श्रीगंगानगर, उदयपुर समेत कई जिलों में सुबह से...

Comment List