केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : परिणाम से नाखुश 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अवसर, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन 19 मई से

अंतिम तिथि 22 मई होगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : परिणाम से नाखुश 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अवसर, मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन 19 मई से
सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम 2025-26 से असंतुष्ट विद्यार्थी 19 से 22 मई तक उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शुल्क घटाकर 100 रुपये प्रति विषय। सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए 26 से 29 मई तक आवेदन।

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाल ही में घोषित 2025-26 के 12वीं परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी अपनी मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी लेने के 19 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 22 मई होगी। प्रति विषय 7 सौ रुपए के शुल्क को घटाकर अब ₹100 किया गया है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए अधिकृत वेबसाइट www.cbse.nic.in पर 22 मई रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह 26 से 29 मई के बीच ऐसे विद्यार्थी अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

 

अंकों के सत्यापन के लिए प्रति विषय ₹100 का ही शुल्क देना होगा, जो पूर्व में ₹500 निर्धारित किया गया था। इसी तरह पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्न ₹25 लिए जाएंगे। पूर्व में यह शुल्क ₹100 था। थ्योरी पार्ट में ही पुनर्मूल्यांकन की अनुमति होगी।

 

Read More आरपीएससी के पोर्टल में एआई से सेंधमारी, साइबर थाना पुलिस ने 7 दिन में दौसा से दबोचा शातिर इंजीनियर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण