छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला

अन्याय और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर करना अभियान का उद्देश्य

छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी संगठन से युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के 'छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, भर्ती में देरी, खाली सरकारी पद, बढ़ती बेरोजगारी और महंगी शिक्षा ने युवाओं को संकट में डाल दिया है। कोटा से शुरू अभियान के जरिए शिक्षा व्यवस्था की खामियों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की अपील की गई।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों तथा अनुसांगिक संगठनों के प्रमुखों को पत्र लिखकर युवा कांग्रेस और छात्र इकाई एनएसयूआई के छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का आह्वान किया है। गांधी ने शनिवार को कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों, विभिन्न संगठनों के प्रमुखों तथा जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों को लिखे पत्र में कहा कि प्रश्नपत्र लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, भर्तियों में देरी, सरकारी पद खाली रहने, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा की बढ़ती लागत ने देश के युवाओं और उनके परिवारों को गंभीर संकट में डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि कोटा में शुरू किये गये छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य युवाओं के साथ हो रहे अन्याय और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को देशभर में उजागर करना है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए आईवाईसी और एनएसयूआई को पूरा सहयोग और समन्वय देने का आग्रह किया। गांधी ने कहा कि सभी को मिलकर ऐसी व्यवस्था की नींव रखनी होगी, जो युवाओं को अवसर, सहयोग और बेहतर भविष्य प्रदान करे।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग