आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण

परिवारों ने समाधान के लिए ग्रामीण सेवा शिविर में किया आवेदन

आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में वर्षों पुराना भूमि विवाद मौके पर ही सुलझा। मोजमाबाद की ग्राम पंचायत मांगलवाड़ा में खातेदारों के बीच लंबित बंटवारा प्रकरण का राजस्व टीम ने सभी पक्षों की सहमति से निस्तारण कर स्वीकृति दी। त्वरित समाधान से परिवारों ने राहत की सांस ली और राज्य सरकार व प्रशासन का आभार जताते हुए शिविरों को आमजन के लिए बेहद प्रभावी पहल बताया।

जयपुर। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में मोजमाबाद तहसील की ग्राम पंचायत मांगलवाड़ा में आयोजित शिविर में वर्षों से लंबित भूमि बंटवारे के विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मांगलवाड़ा निवासी हनुमान, हरिराम, रामेश्वर सहित अन्य खातेदारों के बीच भूमि बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवारों ने समाधान के लिए ग्रामीण सेवा शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया।

शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी मोजमाबाद के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने प्रकरण की जांच कर सभी पक्षों की सहमति से कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक और पटवारी की संयुक्त टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर नियमानुसार बंटवारे का प्रस्ताव तैयार किया और उसे स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही वर्षों पुराना विवाद समाप्त हो गया। समस्या का त्वरित समाधान होने पर संबंधित परिवारों ने खुशी जताई और राज्य सरकार एवं शिविर में तैनात अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे शिविर आमजन को राहत देने और लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का बेहतर माध्यम साबित हो रहे हैं।

Tags: camp

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा-  किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
पशुपालकों ने केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति के विरोध में ‘एम-20 आंदोलन’ शुरू करने की घोषणा की। जयपुर...
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?
जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान