दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व

नए मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नई टीम में 33% महिलाओं को प्रतिनिधित्व, युवाओं को पर्याप्त अवसर और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तय मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है। तीन जिलों की सूची जल्द जारी होगी।

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ मंडल अध्यक्षों की सूची शनिवार को जारी कर दी। दिल्ली भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से 11 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों के पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी है। वहीं, तीन जिलों उत्तर बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नजफगढ़ की सूची वर्तमान जिला अध्यक्षों से परामर्श के बाद घोषित की जाएगी। दिल्ली भाजपा के अनुसार कुछ नए मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गयी है।

मल्होत्रा ने कहा, आज हमने पदाधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें महिला सशक्तिकरण के प्रति राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता के अनुसार 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है और युवाओं को भी पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों की नियुक्ति में भी सभी मानकों का सख्ती से पालन किया गया है। नयी संगठनात्मक व्यवस्था दिल्ली की जनता की सेवा के लिए पार्टी संगठन को और अधिक ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगी।

 

Read More भरत तिवारी हत्याकांड: प्रशांत किशोर ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, बोले- कानून हाथ में लेकर पुलिस नहीं कर सकती हत्या

 

 

Read More पासपोर्ट शुल्क वृद्धि पर कांग्रेस ने की केंद्र की आलोचना, सुरजेवाला बोले-‘महंगाई की नई किश्त’ जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण