एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर

निष्पक्ष जांच कराने की मांग की

एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा-  किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
पशुपालकों ने केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति के विरोध में ‘एम-20 आंदोलन’ शुरू करने की घोषणा की। जयपुर दुग्ध उत्पादक संघर्ष समिति ने इसे किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हितों से जुड़ा मुद्दा।

जयपुर। केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति के विरोध में जयपुर के पशुपालकों नेएम-20 आंदोलनशुरू करने की घोषणा की है। जयपुर दुग्ध उत्पादक संघर्ष समिति ने मीडिया को बताया कि यह आंदोलन किसानों, पशुपालकों, युवाओं और आम नागरिकों की आवाज को सामने लाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जाएगा। समिति अध्यक्ष रमन यादव ने कहा कि जिस तरह पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा दिया जा रहा है, उसके विरोध में किसानों ने प्रतीकात्मक रूप से दूध और पानी के मिश्रण कोएम-20’ नाम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल नीति का असर किसानों, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

यादव ने बताया कि आंदोलन केवल राजस्थान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों, पशुपालकों और सामाजिक संगठनों को जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति वापस लेने और इससे जुड़े निर्णयों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि एम-20 आंदोलन का उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर जनमत तैयार करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
मानसून के चलते राजस्थान के 693 बांधों में जल आवक बनी हुई। जल संसाधन विभाग के अनुसार, बांधों की कुल...
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग