ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान

ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, दफ्तर से घर लौट रहे लोगों को प्रमुख मार्गों पर भारी जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार शाम को हुई बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई। शाम को दफ्तरों से छुट्टी के समय हुई इस बारिश की वजह से घर लौट रहे लोगों को कुछ परेशानियां भी उठानी पड़ी।बारिश के कारण इंडिया गेट और आरके पुरम समेत शहर की कई मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच दिल्ली के रिज इलाके में सबसे ज्यादा 19.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।इसके अलावा लोधी रोड में 11.5 मिमी, सफदरजंग में आठ मिमी और राजघाट में 6.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर हवा में नमी का स्तर 51 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच बना रहा। विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद शाम और रात में भी बारिश का एक और दौर आ सकता है। बारिश के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शाम को हुई बारिश के साथ-साथ दिल्ली के कुछ हिस्सों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया को मिला नया नेतृत्व, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया को मिला नया नेतृत्व, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के द्विवार्षिक चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राकेश थपलियाल को निर्विरोध अध्यक्ष और राकेश शर्मा को...
जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती
फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद
वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे : राजस्थान में हेपेटाइटिस के साइलेंट केस बढ़े, हाई-रिस्क ग्रुप में 3.2 प्रतिशत तक पॉजिटिविटी
बकाया भुगतान नहीं करने पर डेयरी संघ करेगा आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी