वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे : राजस्थान में हेपेटाइटिस के साइलेंट केस बढ़े, हाई-रिस्क ग्रुप में 3.2 प्रतिशत तक पॉजिटिविटी

गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक खतरनाक हेपेटाइटिस-ई

वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे : राजस्थान में हेपेटाइटिस के साइलेंट केस बढ़े, हाई-रिस्क ग्रुप में 3.2 प्रतिशत तक पॉजिटिविटी
राजस्थान में हेपेटाइटिस-बी और सी के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी। सरकारी स्क्रीनिंग में हेपेटाइटिस-बी की संक्रमण दर 1.23% और हाई-रिस्क समूहों में 3.2% तक दर्ज। विशेषज्ञों ने कहा कि बीमारी लंबे समय तक बिना लक्षण रहती है।

जयपुर। राजस्थान में हेपेटाइटिस जैसी गंभीर, लेकिन अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली बीमारी को लेकर हाल के वर्षों में चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। राज्य सरकार के विशेष स्क्रीनिंग अभियानों में जेलों, आश्रय गृहों और अन्य हाई-रिस्क समूहों में हेपेटाइटिस-बी की पॉजिटिविटी दर 3.2 प्रतिशत तक दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी संख्या में मरीजों में बीमारी लंबे समय तक बिना किसी लक्षण के रहती है, जिससे संक्रमण का पता देर से चलता है और यह दूसरों तक भी फैल सकता है।

चौंकाने वाले हैं आंकड़े : उस्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई स्क्रीनिंग में 7.19 लाख लोगों की हेपेटाइटिस-बी जांच में 8826 संक्रमित मिले, यानी संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत रही। वहीं 4.70 लाख लोगों की हेपेटाइटिस-सी जांच में 2459 मरीज पॉजिटिव पाए गए, जिससे संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत रही।

साइलेंट इंफेक्शन सबसे बड़ी चुनौती : महात्मा गांधी अस्पताल के सीनियर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप निझावन ने बताया कि हेपेटाइटिस के कई मामले साइलेंट इंफेक्शन के रूप में सामने आते हैं। संक्रमित व्यक्ति को वर्षों तक बीमारी का पता नहीं चलता लेकिन इस दौरान वायरस लीवर को लगातार नुकसान पहुंचाता रहता है। ऐसे में नियमित जांच, समय पर उपचार और हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण ही सबसे प्रभावी बचाव है।

बच्चों से वयस्कों की ओर बढ़ा हेपेटाइटिस-: सीनियर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश कल्ला बताते हैं कि पिछले एक दशक में हेपेटाइटिस- का स्वरूप बदल गया है। पहले यह बीमारी मुख्य रूप से बच्चों में होती थी लेकिन अब अधिक मामले युवाओं और वयस्कों में सामने रहे हैं। बेहतर स्वच्छता के कारण बचपन में संक्रमण कम होने से प्राकृतिक प्रतिरक्षा विकसित नहीं हो पाती। ऐसे में वयस्क अवस्था में संक्रमण होने पर लिवर को गंभीर क्षति और एक्यूट लिवर फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।

Read More स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची CJP का विरोध : ग्रामीणों ने टीम को घेरकर बरसाए पत्थर, आशुतोष रांका का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक खतरनाक हेपेटाइटिस-: सीनियर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. हर्ष उदावत के अनुसार हेपेटाइटिस- अब संक्रमण के रूप में सामने रहा है। गर्भावस्था, विशेषकर अंतिम तिमाही में यह संक्रमण अत्यंत गंभीर हो सकता है और लिवर फेलियर के साथ मातृ मृत्यु का जोखिम भी बढ़ा सकता है।

Read More मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े

 हेपेटाइटिस के प्रमुख लक्षण :

Read More एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध

 लगातार थकान और कमजोरी

 भूख कम लगना, मतली या उल्टी

 आंखों और त्वचा का पीला पड़ना

 गहरे रंग का पेशाब

 पेट के दाहिने हिस्से में दर्द या सूजन

 बुखार और शरीर में दर्द

 गंभीर मामलों में लिवर फेलियर के लक्षण

ऐसे करें बचाव :

हेपेटाइटिस-बी का टीका समय पर लगवाएं।

हमेशा स्वच्छ और उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं।

साफ सुथरा और ताजा भोजन ही खाएं।

केवल जांचा हुआ रक्त ही चढ़वाएं।

डिस्पोजेबल सिरिंज और सुरक्षित चिकित्सा उपकरणों का उपयोग करें।

संक्रमित व्यक्ति के रेजर, टूथब्रश या सुई साझा करें।

गर्भवती महिलाएं नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।

जोखिम वाले लोगों को समय-समय पर हेपेटाइटिस-बी और सी की जांच अवश्य करानी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक