दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा

रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव

दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सेवा 27 व 28 अगस्त को दिल्ली सराय से शाम 7:10 बजे रवाना होकर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 28 व 29 अगस्त को रात 2 बजे रींगस से रवाना होकर सुबह 6:30 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।

जयपुर। रेलवे की ओर से आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 27 व 28 अगस्त को दिल्ली सराय से शाम 7.10 बजे रवाना होकर रात्रि 12.40 बजे रींगस पहुँचेगी। इसी प्रकार रींगस-दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 28 व 29 अगस्त को रींगस से रात 2 बजे रवाना होकर सुबह व6.30 बजे दिल्ली सराय पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुडगॉव, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक