होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान-ओमान समझौता

होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ओमान के साथ समझौता होने के बावजूद इसे तुरंत नहीं खोला जाएगा। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए कहा कि सात मील चौड़ा अस्थायी दोतरफा मार्ग बनाया गया है, लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, दक्षिणी मार्ग बंद रहेगा।

तेहरान। ईरान के उप विदेश मंत्री (कानूनी एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों) काजेम गरीबाबादी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच में हुए समझौते की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि इस समझौते का मतलब यह नहीं है कि जलडमरूमध्य तत्काल खोल दिया जाएगा।  गरीबाबादी के अनुसार ओमान के साथ हुए समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना दो अलग-अलग मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 58 वर्षों से जहाज ओमान की ओर के जलक्षेत्र से गुजरते रहे हैं, जिससे ईरान को गंभीर नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब होर्मुज ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है और जहाजों के प्रवेश तथा निकास मार्गों में बुनियादी बदलाव किए जाने जरूरी हैं। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत फारस की खाड़ी में प्रवेश का मार्ग ईरानी जलक्षेत्र से होकर गुजरेगा, जबकि निकास मार्ग ओमान के क्षेत्रीय जल से होकर जाएगा। हालांकि, दोनों मार्गों पर जहाज ईरानी जलक्षेत्र से होकर गुजरेंगे। उप विदेश मंत्री ने नए मार्ग को "दोतरफा राजमार्ग" जैसा बताते हुए कहा कि इसकी कुल चौड़ाई करीब सात मील होगी। उन्होंने बताया कि यह मार्ग अस्थायी है। ईरान और ओमान अगले 30 से 60 दिनों में स्थायी मार्ग तय करने के लिए बातचीत करने की उम्मीद है, जो पिछली समुद्री यातायात व्यवस्था का स्थान लेगा।

उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरुमध्य से होकर जाने वाला दक्षिणी मार्ग बंद रहेगा और इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) को सूचित किया जाएगा। यदि ईरान की मांगें पूरी नहीं होती हैं तो होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। गरीबाबादी ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका द्वारा बनाया गया अवैध दक्षिणी मार्ग उसके अपने समझौता ज्ञापन के तहत किए गए दायित्वों का उल्लंघन था। उन्होंने दावा किया कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरुमध्य को बंद किए जाने के कारण अमेरिका को अपने पूर्व के रुख से पीछे हटना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक