स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची CJP का विरोध : ग्रामीणों ने टीम को घेरकर बरसाए पत्थर, आशुतोष रांका का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल

स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची CJP का विरोध : ग्रामीणों ने टीम को घेरकर बरसाए पत्थर, आशुतोष रांका का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मारपीट
बगरू क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल की बदहाली का जायजा लेने पहुंची CJP टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। टीम ने मारपीट और पत्थरबाजी के आरोप लगाए, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे गांव की समस्याओं को राजनीतिक रंग देने के खिलाफ हैं। मौके पर तनाव और नारेबाजी हुई।

जयपुर। बगरू क्षेत्र के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल की बदहाल स्थिति का जायजा लेने पहुंची CJP टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते विरोध बढ़ गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। CJP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर गांव से बाहर जाने के लिए मजबूर किया और पीछा करते हुए पत्थर भी फेंके। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा।

CJP से जुड़े आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि टीम के सदस्यों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और उन्हें मौके से जाने के लिए मजबूर किया। हालांकि, मारपीट और पत्थरबाजी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे स्कूल की जर्जर हालत और अव्यवस्थाओं से खुद परेशान हैं, लेकिन किसी बाहरी संगठन के जरिए गांव की समस्या को राजनीतिक रंग देने का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बताया गया कि CJP टीम स्कूल भवन की स्थिति और बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और टीम को निरीक्षण करने से रोक दिया। घटना के वीडियो सामने आने के बाद मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा बन गया है।

 

Read More बीसलपुर बांध में पानी की तेज आवक : लगातार बढ़ रहा जलस्तर, 44 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

Tags: protested

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने छह माह का सेवा विस्तार मिलने के बाद शिष्टाचार भेंट। मुलाकात...
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: संगम के कई घाट डूबे, निचले इलाकों में गहराया बाढ़ का खतरा 
विपक्ष के शोर-शराबे के बीच विधायी कार्य निपटाए, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
कोडरमा में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का धरना: तेज धूप में बिगड़ी कई की तबीयत, पढ़ाई में लापरवाही के आरोप पर प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर परिवहन विभाग की कवायद, 24 घंटे कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
वंदे मातरम पर राजनीति करने की बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना जरुरी: मायावती
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव