रक्षाबंधन पर गिफ्ट-कूपन के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, एपीके फाइल से रहें सावधान

भारी छूट के नाम पर फर्जी लिंक भेजे जा रहे

रक्षाबंधन पर गिफ्ट-कूपन के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, एपीके फाइल से रहें सावधान
रक्षाबंधन पर गिफ्ट, कूपन और बधाई संदेश के बहाने साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी की। पुलिस ने व्हाट्सएप पर भेजी जा रही ग्रीटिंग व गिफ्ट एपीके फाइलें डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी। फर्जी लिंक, कूरियर और सोशल मीडिया प्रोफाइल से भी सावधान रहने को कहा।

जयपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर गिफ्ट, कूपन और बधाई संदेश के बहाने होने वाली साइबर ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेताया है कि साइबर ठग त्योहारों पर लोगों की भावनाओं और जल्दबाजी का फायदा उठाकर मोबाइल फोन और बैंकिंग संबंधी जानकारी चुराने का प्रयास कर रहे हैं। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि ठग व्हाट्सएप पर रक्षाबंधन ग्रीटिंग एपीके और फेस्टिवल गिफ्ट एपीके जैसी फाइलें भेज रहे हैं। इन्हें डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही मोबाइल में मौजूद कैमरा, गैलरी, संदेश और बैंकिंग एप तक ठगों की पहुंच बन सकती है। इसके अलावा रक्षाबंधन विशेष ऑफर, मुफ्त गिफ्ट वाउचर, रिचार्ज और भारी छूट के नाम पर फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। इन पर क्लिक करने से बैंकिंग और निजी जानकारी चोरी होने का खतरा है। ठग रिश्तेदारों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर पैसे भी मांग सकते हैं। फर्जी कूरियर या गिफ्ट डिलीवरी के नाम पर भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

पुलिस ने व्हाट्सएप का मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद रखने और टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय करने की सलाह दी है। संदिग्ध संदेश मिलने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे पुष्टि करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या 9256001930/9257510100 पर शिकायत करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया कि कमजोर केंद्रीय कैबिनेट को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी देवेंद्र...
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन
सोमालिया में सेना और विपक्षी गुटों के बीच भीषण संघर्ष: 30 से ज्यादा हमलावर मारे गए, बैडोआ पर सेना का कब्जा
शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों का प्रदर्शन, आजमगढ़ के कॉलेज में दो घंटे धरना; नियमित नियुक्ति की मांग