एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध

अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग

एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक शिक्षकों की नगर निगम चुनाव में ड्यूटी लगाने का RMCTA ने विरोध किया। अध्यक्ष डॉ. धीरज जेफ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी से मिलकर ड्यूटी निरस्त करने की मांग।

जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर के चिकित्सक शिक्षकों की नगर निगम चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने का रेजिडेंट मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (RMCTA) जयपुर ने कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धीरज जेफ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी से मुलाकात कर चुनाव ड्यूटी तत्काल निरस्त करवाने की मांग की। RMCTA ने कहा कि चिकित्सा सेवाएं अति आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं की श्रेणी में आती हैं। ऐसे में चिकित्सक शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी में लगाने से अस्पताल की चिकित्सा एवं शैक्षणिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।

एसोसिएशन ने प्रधानाचार्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जयपुर जिला कलेक्टर से चर्चा कर चिकित्सकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने का आग्रह किया। एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को भी पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। RMCTA का कहना है कि पूर्व में भी चिकित्सा सेवाओं को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। संगठन ने भविष्य में भी चिकित्सक शिक्षकों एवं अति आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को ऐसी ड्यूटी से अलग रखने की मांग की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया