पंचायतीराज आम चुनाव : जिला परिषद में अब 42 कांग्रेस, भाजपा को 13 और आरएलपी को दो सीट
पुनर्मतदान में भाजपा कांग्रेस को एक-एक सीट पर मिली जीत
जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जिले के पांच मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान के बाद परिणाम जारी किया गया। इसमें जिला परिषद के वार्ड 13 व 52 पर हुए पुर्नमतदान में भाजपा कांग्रेस को एक-एक सीट पर जीत मिली है। इससे जिला परिषद की 57 सीटों में से कांग्रेस को 42, भाजपा को 13 एवं आरएलपी को दो सीट मिली है। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के दो वार्डों 13 के बूथ संख्या 60 पर हुए मतदान के बाद भाजपा की बादाम देवी एवं वार्ड 52 के बूथ संख्या 81 हुए पुर्नमतदान के बाद कांग्रेस के कालूराम शर्मा ने जीत दर्ज की है। इसी प्रकार तीन पंचायत समितियों चौमूं के वार्ड 25 के बूथ संख्या 142 के पुर्नमतदान के बाद घोषित परिणाम में भाजपा की आंची यादव ने 158 मतों से जीत दर्ज की है। चौमूं में अब भाजपा के 14 वार्ड हो गए है जहां जीत मिली है।
इसके साथ ही कांग्रेस ने 9 वार्डो एवं आरएलपी ने 2 वार्डो में जीत दर्ज की है। पंचायत चुनाव में पंचायत समिति दूदू के छह और शाहपुरा के वार्ड 6 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इन परिणामों के बाद दूदू पंचायत समिति में कांग्रेस की सात, आरएलपी की पांच और भाजपा की तीन सीटें हो गई हैं। वहीं शाहपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि आरएलपी के खाते में दो सीटें गईं। यहां भाजपा को भी एक सीट मिली है।

Comment List