वारंट बढ़ते गए, पुलिस पीछे रह गई : राजस्थान में 1.65 लाख स्थाई वारंटी पुलिस की पकड़ से दूर

जयपुर आयुक्तालय में सर्वाधिक 46602 वारंट लंबित

वारंट बढ़ते गए, पुलिस पीछे रह गई : राजस्थान में 1.65 लाख स्थाई वारंटी पुलिस की पकड़ से दूर
राजस्थान में अक्टूबर 2026 तक 1.65 लाख से अधिक स्थाई वारंट लंबित। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के सर्वाधिक 46,602 वारंट शामिल। जनवरी से अक्टूबर के बीच 35,774 नए वारंट जारी हुए, जबकि पुलिस 19,842 वारंटियों को ही गिरफ्तार कर सकी।

जयपुर। राजस्थान में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई नए वारंट जारी होने की रफ्तार से पीछे चल रही है। प्रदेश में अक्टूबर 2026 तक 1,65,635 स्थाई वारंट लंबित हैं। अदालतों से गिरफ्तारी के आदेश जारी होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में वारंटी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति जयपुर पुलिस आयुक्तालय की है, जहां 46 हजार 602 वारंट लंबित हैं। प्रदेश के दोनों पुलिस आयुक्तालयों जयपुर और जोधपुर के 5854 को मिलाकर 52,456 वारंट पेंडिंग हैं। वहीं, रेंजवार आंकड़ों में अजमेर 24,282 और जयपुर रेंज 22,162 वारंट के साथ सबसे आगे हैं।

मासिक क्राइम रिपोर्ट में खुलासा :

राजस्थान पुलिस की मासिक क्राइम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि वारंटों के निस्तारण की तुलना में नए वारंट जुड़ने की रफ्तार अधिक है। साल की शुरुआत में प्रदेश में 1,56,435 स्थाई वारंट लंबित थे। जनवरी से अक्टूबर तक 35,774 नए वारंट जुड़ गए। इस अवधि में पुलिस ने 19,842 वारंटियों को गिरफ्तार किया जबकि 9,855 वारंट खारिज हुए। इस तरह 29,697 वारंट का निस्तारण हो सका। नतीजा यह हुआ कि दस महीने में लंबित वारंटों की संख्या घटने के बजाय बढ़कर 1.65 लाख के पार पहुंच गई।

जयपुर में सबसे बड़ी चुनौती, चारों जिलों में हजारों वारंट : जयपुर आयुक्तालय में 46,602 वारंट लंबित हैं। इनमें जयपुर पश्चित में 12,671, जयपुर पूर्व में 12,651, जयपुर उत्तर में 11,571 और जयपुर दक्षिण में 9,700 वारंट पेंडिंग हैं। जयपुर आयुक्तालय में साल की शुरुआत में 44,310 वारंट लंबित थे।

Read More रिश्तेदारों और मित्रों के साथ दोबारा शाही मेहमान बनकर लौट रहा अमेरिकी जोड़ा , 66 विदेशी पर्यटक करेंगे राजस्थान की सैर 

अक्टूबर में भी निस्तारण से ज्यादा नए वारंट जुड़े : अक्टूबर महीने के आंकड़े भी पुलिस की कार्यप्रणाली के सामने सवाल खड़े करते हैं। इस महीने 3217 नए वारंट जारी हुएए जबकि पुलिस 1372 वारंटियों को ही गिरफ्तार कर सकी। 468 वारंट खारिज हुए। इस तरह 1840 वारंटों का निस्तारण हुआ। यानी एक महीने में जितने वारंट निस्तारित हुए, उससे 1377 अधिक नए वारंट जुड़ गए।

Read More अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 8 पैसे फिसलकर 93.49 पर पहुंचा, घरेलू मुद्रा पर दिखा दबाव 

पुराने वारंटों की तलाश और जवाबदेही जरूरी :

Read More टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद

वारंट जारी होने के बाद आरोपियों के पते बदल जाना, दूसरे जिलों या राज्यों में चले जाना और लंबे समय तक उनका पता नहीं चलना गिरफ्तारी में बाधा बनता है। पुराने मामलों में पते का सत्यापन और दूसरे राज्यों की पुलिस से समन्वय भी चुनौती हो सकता है। हालांकि पुलिस की रिपोर्ट में पेंडेंसी बढ़ने के कारणों का अलग से उल्लेख नहीं है।

यह प्रक्रिया अपनानी होगी :

केवल नए वारंट जारी होने के साथ पुराने वारंटों के निस्तारण पर समान रूप से ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए पुराने वारंटों का दोबारा सत्यापन, आरोपियों के मौजूदा ठिकानों की जानकारी, दूसरे राज्यों में समन्वित कार्रवाई और थानावार जवाबदेही तय करना अहम होगा। पुलिस को यह भी स्पष्ट करना होगा कि लंबित वारंटों में कितने आरोपी दूसरे राज्यों में हैं, कितनों का पता नहीं मिल रहा और कितने वारंट वर्षों से कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

वारंट बढ़ते गए, पुलिस पीछे रह गई : राजस्थान में 1.65 लाख स्थाई वारंटी पुलिस की पकड़ से दूर वारंट बढ़ते गए, पुलिस पीछे रह गई : राजस्थान में 1.65 लाख स्थाई वारंटी पुलिस की पकड़ से दूर
राजस्थान में अक्टूबर 2026 तक 1.65 लाख से अधिक स्थाई वारंट लंबित। जयपुर पुलिस आयुक्तालय के सर्वाधिक 46,602 वारंट शामिल।...
जानिए, राजस्थान विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में मतदाताओं का मिजाज
पंचायतीराज आम चुनाव : जिला परिषद में अब 42 कांग्रेस, भाजपा को 13 और आरएलपी को दो सीट
वन्यजीव पर्यटन का बढ़ा क्रेज, 1 दशक में 35.69 लाख सैलानियों ने किया दीदार
जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं