रेलवे टीसी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज : सोशल मीडिया पर हुई पहचान, जानें पूरा मामला
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
रेलवे टिकट बुक करने के बहाने युवती से अश्लील बात करने का मामला सामने आया है। जीआरपी थाना जयपुर में विद्याधर नगर निवासी एक युवती ने एक रेलवे कर्मचारी के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज करवाया।
जयपुर। रेलवे टिकट बुक करने के बहाने युवती से अश्लील बात करने का मामला सामने आया है। जीआरपी थाना जयपुर में विद्याधर नगर निवासी एक युवती ने एक रेलवे कर्मचारी के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज करवाया है। जीआरपी थाना इंचार्ज श्रीचंद ने बताया कि 12 नवंबर को युवती ने जयपुर जंक्शन पर कार्यरत एक टीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोशल मीडिया के जरिए दोनों की जान पहचान हुई थी।
इसके बाद, बातचीत का सिलसिला काफी लंबे समय से चला रहा। युवती का आरोप है की उसने टिकट बनवाने के लिए रेलवे कर्मचारियों को मैसेज किया, जिसके जवाब में रेलवे कर्मचारियों ने अश्लील बातें करना शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Nov 2026 19:01:43
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन व सीट बंटवारे के फार्मूले पर...

Comment List