मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ

छह माह बाद आवेदन करने पर निर्धारित शास्ति की दोगुनी राशि देनी होगी

मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ
नगरीय विकास विभाग ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना-2015 की ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवासीय परियोजनाओं के लिए राहत दी। 31 अगस्त 2026 तक निर्माण अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत शास्ति माफ होगी। छह माह से तीन वर्ष तक अवधि बढ़ाने पर प्रति यूनिट 2 हजार से 15 हजार रुपए तक शास्ति लगेगी।

जयपुर। नगरीय विकास विभाग ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना-2015 के तहत स्वीकृत आवासीय परियोजनाओं में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी इकाइयों का निर्धारित समय में निर्माण पूरा नहीं होने की स्थिति में विकासकर्ताओं को राहत देते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, 31 अगस्त 2026 तक परियोजना की निर्माण अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत शास्ति में छूट दी जाएगी। निर्धारित अवधि के बाद छह माह तक अवधि बढ़ाने पर प्रति यूनिट 2 हजार रुपए, एक वर्ष तक 5 हजार, दो वर्ष तक 10 हजार और तीन वर्ष तक 15 हजार रुपए शास्ति देय होगी। यह शास्ति परियोजना में स्वीकृत कुल ईडब्ल्यूएस और एलआईजी इकाइयों के आधार पर निर्धारित की जाएगी। छह माह बाद आवेदन करने पर निर्धारित शास्ति की दोगुनी राशि देनी होगी।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन परियोजनाओं में भूमि रूपांतरण हो चुका है, लेकिन पट्टा विलेख, लीज-डीड या ले-आउट प्लान जारी नहीं हुआ है, वहां आदेश जारी होने की तारीख से छह माह में आवश्यक कार्रवाई पूरी करनी होगी। इसके बाद योजना की छूट का लाभ नहीं मिलेगा और उस समय लागू अफोर्डेबल हाउसिंग नीति के प्रावधान लागू होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस