उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

नए अधिकारियों को जिलों एवं विभागों की कमान सौंपी

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत कानपुर नगर समेत कई प्रमुख जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है तथा नए अधिकारियों को जिलों एवं विभागों की कमान सौंपी गई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 34 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में कानपुर नगर समेत नौ जिलों के जिलाधिकारियों को हटाया गया है। महोबा, बिजनौर और बागपत की महिला जिलाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हरदोई, अमेठी, कुशीनगर, संत कबीर नगर और पीलीभीत समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

तबादला सूची के अनुसार, हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान को कुशीनगर भेजा गया है, जबकि कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। संत कबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार को पीलीभीत और पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। राज्य कर विभाग के विशेष सचिव राहुल पांडेय को हरदोई का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक को संत कबीर नगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इन्वेस्ट यूपी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग के विशेष सचिव अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। महोबा की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को इन्वेस्ट यूपी का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

Read More पैरा एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सृष्टि अरोड़ा को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी बधाई

महोबा में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव प्रभास कुमार को जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बिजनौर में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के विशेष सचिव उमेश प्रताप सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया है। हाथरस में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश सिंह पटेल को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

Read More प्रदर्शन छोड़िए, मैदान में आइए! कांग्रेस को भाजपा की दोटूक

हमीरपुर के जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह को खाद्य एवं रसद विभाग का विशेष सचिव और हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स को राजस्व विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

Read More रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर बीकानेर हाउस प्रबंधन समिति का बड़ा बयान, कुछ तस्वीरें निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप ने अमेरिकी तेल और रिफाइनिंग को बढ़ावा देने के लिए शीत युद्ध के दौर के कानून का किया इस्तेमाल, कुछ पाबंदियों में दी ढील  ट्रंप ने अमेरिकी तेल और रिफाइनिंग को बढ़ावा देने के लिए शीत युद्ध के दौर के कानून का किया इस्तेमाल, कुछ पाबंदियों में दी ढील 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा उत्पादन अधिनियम की शक्तियों का उपयोग करते हुए पेट्रोलियम उत्पादन, रिफाइनिंग और आपूर्ति श्रृंखला...
Voice of Youth : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास, दिनचर्या में बदलाव से संवरेगी सेहत
राजस्थान पुलिस की निधि कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत की महिला टीम की कप्तान
वैश्विक मंदी और मजबूत रुपये से लुढ़का जयपुर सर्राफा बाजार, त्योहारों पर खरीदारी का सुनहरा मौका
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर बीजेपी फिर हमलावर, सुधांशु त्रिवेदी बोले- उनका विपक्ष का नेता होना दुर्भाग्यपूर्ण
सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा
कच्चे तेल के दबाव और विदेशी पूंजी निकासी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 94.95 के स्तर पर