हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई
12 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी को 4 वोट से हराया
अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा।
हिंडोली। नगरपालिका हिंडोली के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुगना बाई विजयी रहीं। उन्हें 12 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रामसिंह पंवार के पक्ष में 8 मत पड़े। सुगना बाई ने 4 मतों से जीत दर्ज की । उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के पार्षद नगरपालिका पहुंचे और मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मतदान के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सुगना बाई को बहुमत मिला। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।
चुनाव प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी शिवराज मीणा की मौजूदगी में संपन्न हुई। सुगना बाई की जीत के साथ ही हिंडोली नगरपालिका में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा हो गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Sep 2026 17:33:40
सभापति चुनाव के मुकाबले भाजपा को एक वोट कम, कांग्रेस को एक ज्यादा।

Comment List