चुनाव में वादा, संसद में विरोध, महिला आरक्षण पर कांग्रेस पर शुभेंदु का हमला
कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह 1996 से महिला आरक्षण विधेयक को बार-बार रोकती रही है और संसद में इसका विरोध करने के बावजूद चुनावों में इसे लागू करने का वादा करती रही है। अधिकारी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो लोग वास्तव में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं, वे विधेयक के पक्ष में मतदान करेंगे, जबकि महिलाओं के अधिकारों के विरोधी इसके खिलाफ वोट देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीतिक हथकंडे अपनाकर 1996 से ही इस विधेयक को पारित होने से रोकने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि 1996 से कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को बार-बार रोकने का प्रयास किया है। चुनाव से पहले वह अपने घोषणापत्रों में इसका वादा करती थी और संसद में इसके प्रस्ताव भी लाती थी। लेकिन पर्दे के पीछे वह समाजवादी पार्टी और लालू प्रसाद यादव की पार्टी से इसका विरोध करवाती थी।Þ
उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की ऐसी राजनीतिक रणनीति सफल नहीं होगी। श्री अधिकारी ने सभी दलों के सांसदों से संसद में मतदान के दौरान विधेयक का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा, Þमैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और यहां तक कि विपक्षी दलों के सांसदों से भी मिलूंगा। उनके साथ बैठकर भोजन करूंगा और विधेयक के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करूंगा। इस मामले में कोई राजनीतिक प्रतिबंध नहीं होगा।
उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में 100 और महिला विधायक चुनकर आयें। महिला सशक्तिकरण और उनका प्रतिनिधित्व राजनीति से ऊपर होना चाहिए। इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। केंद्र सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में प्रयास कर रही है। इसके साथ ही परिसीमन व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया भी आगे बढ़ायी जा रही है।

Comment List