कोटा, बारां, श्रीगंगानगर व करौली में पंचायत चुनाव की मतगणना व अध्यक्षीय चुनाव की तिथियां घोषित

आम चुनाव 20 नवंबर को निर्धारित था

कोटा, बारां, श्रीगंगानगर व करौली में पंचायत चुनाव की मतगणना व अध्यक्षीय चुनाव की तिथियां घोषित
राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिलों की जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना तथा अध्यक्षीय/उपाध्यक्षीय पदों के चुनाव की नई समय-सारिणी जारी की है।

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान ने कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिलों की जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना तथा अध्यक्षीय/उपाध्यक्षीय पदों के चुनाव की नई समय-सारिणी जारी की है। आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा के जारी पत्र में बताया गया कि इन जिलों का आम चुनाव 20 नवंबर को निर्धारित था। मतगणना 17 दिसंबर (गुरुवार) को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर होगी।

जिला प्रमुख का चुनाव 22 दिसंबर (मंगलवार), उप जिला प्रमुख का 23 दिसंबर (बुधवार), प्रधान का 24 दिसंबर (गुरुवार) और उप प्रधान का 25 दिसंबर (शुक्रवार) को होगा। बैठक के तय कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ सुबह 10 बजे, नामांकन पत्र प्रस्तुतीकरण 11 बजे तक, संवीक्षा 11:30 बजे से, अभ्यर्थिता वापसी दोपहर 1 बजे तक, उम्मीदवार सूची व चिह्न आवंटन तुरंत बाद तथा मतदान (आवश्यक होने पर) दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा। परिणाम मतदान समाप्ति के तुरंत बाद घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

4 जिलों में पंचायत चुनाव देरी से, कारण कार्यकाल : 

कोटा, बारां, श्रीगंगानगर व करौली में जिला प्रमुख-प्रधान पदों के चुनाव दिसंबर में होंगे। इनके मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है। नियमों के अनुसार, कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव नहीं हो सकते। सदस्यों के चुनाव पहले हुए, पर मतगणना 17 दिसंबर व अध्यक्षीय चुनाव 22-25 दिसंबर तय किए गए।

Read More जल संसाधन विभाग में पांच कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति निरस्त, कार्यग्रहण के लिए समय बढ़ाने के बावजूद नहीं पहुंचे अभ्यर्थी

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा