पंचायत चुनावों में देरी और बाड़ेबंदी पर गहलोत का हमला, बोले- भाजपा का धनबल-बाहुबल का इरादा साफ

दीपावली पर भी प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी

पंचायत चुनावों में देरी और बाड़ेबंदी पर गहलोत का हमला, बोले- भाजपा का धनबल-बाहुबल का इरादा साफ
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पंचायतीराज चुनावों में मतदान, मतगणना और जिला प्रमुख-प्रधान चुनाव के बीच लंबे अंतराल पर सवाल उठाया है। प्रधान 27 और उपप्रधान 28 नवंबर को चुने जाएंगे। इतना अंतर पहले कभी नहीं रखा गया।

जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पंचायतीराज चुनावों में मतदान, मतगणना और जिला प्रमुख-प्रधान चुनाव के बीच लंबे अंतराल पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण का मतदान 23 अक्टूबर को हुआ, जबकि मतगणना 20 नवंबर को होगी। इसके बाद जिला प्रमुख 25, प्रधान 27 और उपप्रधान 28 नवंबर को चुने जाएंगे। इतना अंतर पहले कभी नहीं रखा गया।

गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने प्रत्याशियों को रिसॉर्टों और दूसरे राज्यों के तीर्थस्थलों पर पहुंचाकर मोबाइल बंद करवा रही है तथा परिवार से दूर रख रही है। दीपावली पर भी बाड़ेबंदी लोकतंत्र के खिलाफ है। सत्ताधारी दल को अपने उम्मीदवार छिपाने की जरूरत धनबल-बाहुबल के इरादे को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों को बचाने को मजबूर है। राज्य निर्वाचन आयोग को दबाव और प्रलोभन रोकना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब' जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच
इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
"कलयुगी बेटा बना हैवान" 76 साल के पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जलता छोड़कर हुआ फरार