जल संसाधन विभाग में पांच कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति निरस्त, कार्यग्रहण के लिए समय बढ़ाने के बावजूद नहीं पहुंचे अभ्यर्थी

मुख्य अभियंता भुवन भास्कर ने जारी किए आदेश 

जल संसाधन विभाग में पांच कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति निरस्त, कार्यग्रहण के लिए समय बढ़ाने के बावजूद नहीं पहुंचे अभ्यर्थी
जल संसाधन विभाग ने कनिष्ठ अभियंता भर्ती-2024 में चयनित पांच अभ्यर्थियों की नियुक्तियां निरस्त कर दी हैं। निर्धारित समय सीमा में कार्यग्रहण नहीं करने के चलते विभाग ने यह कार्रवाई की है।

जयपुर। जल संसाधन विभाग ने कनिष्ठ अभियंता भर्ती-2024 में चयनित पांच अभ्यर्थियों की नियुक्तियां निरस्त कर दी हैं। निर्धारित समय सीमा में कार्यग्रहण नहीं करने के चलते विभाग ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में मुख्य अभियंता भुवन भास्कर ने आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार विभाग की कनिष्ठ अभियंता भर्ती-2024 में सफल रहे अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई थी। इसके बाद उन्हें निर्धारित समयावधि में संबंधित पदों पर कार्यग्रहण करना था। हालांकि, पांच अभ्यर्थियों ने तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

विभाग की ओर से कार्यग्रहण के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद ये अभ्यर्थी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके बाद विभाग ने उनकी नियुक्तियां निरस्त करने का निर्णय लिया। आदेश के तहत सुरेश, सुंदर, जितेंद्र, जयेश और बृजेश की नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि नियुक्ति मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया और समय सीमा में कार्यग्रहण नहीं करने पर चयनित अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड : पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला सिक्योरिटी गार्ड ने किया सुसाइड : पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला
पुलिस ने बताया- प्रमोद (50) निवासी भवानी नगर सीकर रोड सिक्योरिटी गार्ड था। प्रमोद शराब पीने का आदी था। बुधवार...
राजस्थान विश्वविद्यालय में डीएससी-डी.लिट. प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 नवंबर तक जमा होगा शुल्क
लोकमंथन-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने स्वागत समिति की बैठक में की तैयारियों की समीक्षा, बोले- राजस्थान की धरा पर आयोजन होना गौरव और सौभाग्य की बात
जल संसाधन विभाग में पांच कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति निरस्त, कार्यग्रहण के लिए समय बढ़ाने के बावजूद नहीं पहुंचे अभ्यर्थी
जानें कैसे मोबाइल चैट और CCTV फुटेज ने खोली लश्कर कमांडर की पोल? कुलगाम में सुरक्षा बलों ने किया ढेर
टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी 
जयपुर में एएमआर जागरूकता सप्ताह शुरू, एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता