बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट से मौत की हुई पुष्टि

बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला इलाके में बकरी द्वारा गेहूं की फसल खाने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग अलमदार हुसैन की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है, जबकि मृतक की पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली इलाके में बकरी के गेहूं खाने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की मौत से भड़के परिजनों ने सड़क पर शव रख कर प्रदर्शन किया। हालांकिआला अधिकारियोंने समझा बुझा कर कर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। इस सिलसिले में मृतक की पत्नी ने रंजिशन प्रताड़ना का आरोप लगाते पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,उतरौला निवासी अलमदार हुसैन (60) की बकरी ने एक ग्रामीण के खेत में गेंहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया था जिससे दोनो पक्ष में विवाद हुआ और इस दौरान हृदयाघात के कारण हुसैन की रविवार रात मौत हो गयी। परिजनों की तहरीर पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट प्रकाश में आया। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, जबकि आर्टरी में खून का थक्का पाया गया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवार को सौंपी तो परिजन भड़क उठे और अंतिम संस्कार करने के बजाय विपक्षियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी नाजिमा बानो ने पुनः लिखित शिकायत पुलिस से कर अलमदार हुसैन, सर्वर हुसैन,समर पटेल उर्फ सुधीर व अन्य को शामिल कर कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हैं। घटना को लेकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों को 28 अक्टूबर से शुरू हुए 60 दिवसीय 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान...
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान
तेल की कीमतों में गिरावट को ट्रंप ने बताया 'बड़ा धोखा', डेमोक्रेट्स और ईरान पर लगाए गंभीर आरोप
कर्नाटक CM की जापान यात्रा पर BJP का हमला, विजयेंद्र बोले- किसान पानी को तरस रहे, आशा कार्यकर्ता सड़कों पर
64 विला खरीद मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, ACB कार्रवाई पर रोक की गुहार