वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 

दूसरे तेंदुए या बाघ से क्षेत्रीय संघर्ष में मौत की आशंका

वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 
फलौदी रेंज के भाटपुरा गांव के वनक्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घायल अवस्था में मिला। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे सवाई माधोपुर के वन्यजीव चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जयपुर। रेंज फलौदी के ग्राम भाटपुरा  के वनक्षेत्र में सोमवार को प्रातः एक तेंदुआ घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू किया गया तथा उसे नाका राजबाग, सवाई माधोपुर स्थित वन्यजीव चिकित्सालय लाया गया।

वन्यजीव चिकित्सालय में पशु चिकित्सक डॉ. सी.पी. मीणा द्वारा तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें उसे मृत घोषित किया गया। डीसीएफ मानस सिंह ने बताया कि NTCA के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मेडिकल बोर्ड द्वारा अंतरविभागीय टीम की उपस्थिति में मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम एवं तेंदुए के शारीरिक परीक्षण के दौरान मिले चोटों के निशानों एवं अन्य लक्षणों से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि तेंदुए की मृत्यु किसी अन्य तेंदुए अथवा बाघ के साथ आपसी संघर्ष (Territorial Fight) के परिणामस्वरूप हुई है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद नियमानुसार तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित  वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 
फलौदी रेंज के भाटपुरा गांव के वनक्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घायल अवस्था में मिला। वन विभाग की टीम...
आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार 
जर्मनी-कतर के संयुक्त बयान से भड़का ईरान, कतर के राजनयिक को किया तलब; दर्ज कराया विरोध
पत्थर पर बैठा सफेद टाइगर भीम, नाहरगढ़ सफारी में दिखा शाही अंदाज 
जयपुर सिल्वर शो में दूसरे दिन उमड़े विजिटर, चांदी के राम दरबार और हनुमान प्रतिमा ने खींचा ध्यान
Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान