लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची

ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों का होगा श्रेणीवार निर्धारण

लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची
पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत झोटवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर को सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या 65 में होने वाली प्रक्रिया में एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित।

जयपुर। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर झोटवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 24 सितंबर को सुबह 10 बजे लॉटरी निकाली जाएगी।

उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम खुशबू शर्मा ने बताया कि पंचायत समिति झोटवाड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इसके साथ ही पदों का श्रेणीवार आवंटन भी लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

लॉटरी की प्रक्रिया उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम के कार्यालय स्थित कक्ष संख्या 65, कलेक्ट्रेट जयपुर में आयोजित होगी। आरक्षण निर्धारण के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनावी तस्वीर भी काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी।

पंचायत राज चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में आरक्षण की लॉटरी पर संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। लॉटरी के बाद कई पंचायतों में चुनावी समीकरण बदलने की संभावना है।

Read More तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नए नाम और निशान आवंटित : ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न, रॉय धड़े को मिला लिफाफा

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह
ईरान पर आर्थिक शिकंजा और कसने के संकेत दिए हैं। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट के मुताबिक 23 सितंबर तक ईरानी...
शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी भी 85 अंक फिसला
हिंडोली नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं कांग्रेस की सुगना बाई
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ी के आरोप : एक पर एफआईआर के बाद दूसरे की जांच शुरू, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ से मांगी रिपोर्ट
लॉटरी से तय होगा गांवों में आरक्षण का गणित, 24 सितंबर को निकलेगी पर्ची
असम में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, बघेल-गोगोई ने लगाए आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
अंता नगरपालिका उपाध्यक्ष : कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त