जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर तो कहीं आरएलपी और निर्दलीय भी मैदान में

प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर तो कहीं आरएलपी और निर्दलीय भी मैदान में
जिले की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, दूदू, मोजमाबाद और अमरसर सहित कुछ पंचायत समितियों में आरएलपी ने भी मुकाबले को रोचक बनाया है।

जयपुर। पंचायती राज चुनाव के तहत जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए शुक्रवार को राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने अधिकांश पंचायत समितियों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं कुछ पंचायत समितियों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी ताल ठोककर मुकाबले को रोचक बना दिया है। कई जगह कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधी टक्कर है, जबकि कुछ स्थानों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।

दूदू पंचायत समिति में कांग्रेस से समंद (वार्ड 8), भाजपा से नीरज (वार्ड 14) और आरएलपी से अयोध्या देवी (वार्ड 3) ने नामांकन दाखिल किया। तुंगा में कांग्रेस के रामफूल चंद और भाजपा की आरती देवी आमने-सामने हैं। किशनगढ़ रेनवाल में कांग्रेस की पतासी देवी और मदन उर्फ पप्पू ने, जबकि भाजपा से कुलदीप मीणा ने नामांकन किया है।

सांगानेर पंचायत समिति में निर्दलीय राजकुमार चौधरी और आरएलपी की सीमा चौधरी मैदान में हैं। चोमू में भाजपा के रामगोपाल मीणा और कांग्रेस की किरण देवी मीणा ने नामांकन दाखिल किया। मोजमाबाद में भाजपा से नंदू, कांग्रेस से नंदू देवी और आरएलपी से मानसा चौधरी ने दावेदारी पेश की है।

फागी में कांग्रेस के कैलाश चंद चौधरी और आरएलपी के महिपाल चौधरी ने नामांकन किया। जोबनेर में भाजपा की ममता कुमारी कुमावत (वार्ड 14) और कांग्रेस की कमला देवी (वार्ड 15) के बीच मुकाबला होगा। आंधी पंचायत समिति में कांग्रेस ने माया देवी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। जमवारामगढ़ में कांग्रेस के दीपक कुमार (वार्ड 10) और भाजपा के रामकरण शर्मा (वार्ड 14) ने नामांकन दाखिल किया।

Read More महात्मा गांधी हॉस्पिटल में आधुनिक उपचार व लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधाएं, जल्द शुरू होगा 450 बेड का लिवर टावर

माधोराजपुरा में कांग्रेस की प्रियंका और आरएलपी के गजेंद्र, चाकसू में भाजपा की सुनीता देवी और कांग्रेस की संतोष मीणा तथा जालसू में भाजपा की किशन देवी और कांग्रेस की ममता यादव ने नामांकन किया है। झोटवाड़ा में कांग्रेस की मोनिका और भाजपा की पिंकी शर्मा के बीच मुकाबला होगा। रामपुरा डाबड़ी में कांग्रेस की गीता मौर्य और भाजपा की सुनीता ने दावेदारी जताई है।

Read More पर्यटन सीजन में जैसलमेर के लिए उड़ान नहीं, जयपुर से सीधी हवाई सेवा ठप

कोटखावदा में कांग्रेस की अनोखी देवी और भाजपा की मीरा देवी, बस्सी में कांग्रेस के लालाराम सैनी और भाजपा के रामफल ने नामांकन दाखिल किया। अमरसर में कांग्रेस की समोती देवी मीणा और आरएलपी की सुमित्रा देवी मैदान में हैं। गोविंदगढ़ में भाजपा ने संतरा और कांग्रेस ने सुमन यादव को प्रत्याशी बनाया है।

Read More राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी

आमेर पंचायत समिति में कांग्रेस की कलावती और भाजपा के ललित गोरा ने नामांकन किया। शाहपुरा में कांग्रेस की संतरा देवी ने दावेदारी पेश की, जबकि सांवरलाखे में भाजपा के दशरथ सिंह और कांग्रेस की शांति देवी ने नामांकन दाखिल किया है।

कई सीटों पर मुकाबला रोचक :

जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही है। वहीं दूदू, मोजमाबाद और अमरसर जैसी पंचायत समितियों में आरएलपी की मौजूदगी से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। अब सबकी नजरें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

आंधी और शाहपुरा में कांग्रेस का कब्जा तय, माया देवी और संतरा देवी निर्विरोध बनेंगी प्रधान

पंचायती राज चुनाव के तहत जयपुर जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव की तस्वीर अब साफ होने लगी है। जिले की आंधी और शाहपुरा पंचायत समिति में कांग्रेस की जीत तय हो गई है। दोनों ही पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में आंधी में माया देवी और शाहपुरा में संतरा देवी निर्विरोध प्रधान बनेंगी।

वहीं, दूदू और किशनगढ़ रेनवाल पंचायत समिति में प्रधान पद का मुकाबला रोचक हो गया है। दोनों ही जगह तीन-तीन नामांकन दाखिल किए गए हैं। दूदू में कांग्रेस से समंद, भाजपा से नीरज और आरएलपी से अयोध्या देवी ने दावेदारी पेश की है। ऐसे में यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।

किशनगढ़ रेनवाल में भी तीन नामांकन आए हैं। यहां कांग्रेस की ओर से पतासी देवी और मदन उर्फ पप्पू ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि भाजपा से कुलदीप मीणा मैदान में हैं। हालांकि कांग्रेस के दोनों दावेदारों में से पार्टी जिसे चुनाव चिह्न (सिंबल) प्रदान करेगी, वही अधिकृत प्रत्याशी माना जाएगा। इसके बाद ही मुकाबले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट होगी। अन्य पंचायत समितियों में भी प्रधान पद को लेकर राजनीतिक जोड़-तोड़ का दौर जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को कई जगह क्रॉस वोटिंग, बगावत और सहयोगी दलों के समर्थन से मिली चुनौती राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को कई जगह क्रॉस वोटिंग, बगावत और सहयोगी दलों के समर्थन से मिली चुनौती
राजस्थान में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए भी जिला प्रमुख चुनाव पूरी तरह आसान नहीं रहा। कई जगह पार्टी को अपने...
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए सियासी घमासान, कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर तो कहीं आरएलपी और निर्दलीय भी मैदान में
जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सैयद का निधन, 2003 से 2008 तक रहे जेकेपीसीसी अध्यक्ष
‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य
परकोटे के बाजारों में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, संकरी गलियों में वाहनों का जमावड़ा
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन: वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी 
उप जिला प्रमुखों में ओबीसी वर्ग की सबसे ज्यादा भागीदारी, सामान्य वर्ग के खाते में 7 पद