परकोटे के बाजारों में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, संकरी गलियों में वाहनों का जमावड़ा

समस्या को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही

परकोटे के बाजारों में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, संकरी गलियों में वाहनों का जमावड़ा
परकोटे के बाजारों में बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। जौहरी बाजार की अचार वालों की गली, गोपालजी का रास्ता और गोशाला की गली में दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं। वहीं, छोटी चौपड़ के गणगौरी बाजार में लोडिंग वाहनों से रास्ते बाधित हो रहे हैं।

जयपुर। परकोटे के बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों के लिए अब पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। बाजारों की संकरी गलियों पर दुपहिया वाहनों का कब्जा है। हालात यह हैं कि राहगीरों के लिए निकलने तक की जगह नहीं बचती। इसके बावजूद, जिम्मेदारों की ओर से इस समस्या को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। जौहरी बाजार में चाकसू का चौक जाने वाले रास्ते अचार वालों की गली गोपालजी का रास्ता और गोशाला की गली में दुपहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे पहले से संकरे रास्ते और सिकुड़ जाते हैं। पैदल आने-जाने वालों को वाहनों के बीच से रास्ता तलाशना पड़ता है। कई बार लोगों को रुककर वाहनों के हटने का इंतजार करना पड़ता है।

वहीं, छोटी चौपड़ के गणगौरी बाजार में किराना दुकानों के बाहर लोडिंग वाहन दिनभर खड़े रहते हैं। सामान उतारने-चढ़ाने के नाम पर सड़क का बड़ा हिस्सा घिरा रहता है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों को भी परेशानी होती है। बाजारों में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग पर नियंत्रण के दावों के बीच जमीनी हकीकत यह है कि आमजन को अपने ही बाजारों में चलने के लिए जगह नहीं मिल रही।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य ‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य
फिल्म निर्माण में रचनात्मकता और तकनीक के बेहतर तालमेल से किस तरह बड़े बजट के द्दश्यों को कम लागत में...
परकोटे के बाजारों में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, संकरी गलियों में वाहनों का जमावड़ा
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन: वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी 
उप जिला प्रमुखों में ओबीसी वर्ग की सबसे ज्यादा भागीदारी, सामान्य वर्ग के खाते में 7 पद
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन के लिए है; जयराम ने लगाया लोगों की आवाज दबाने का आरोप
एआईयू वेस्ट जोन महिला क्रिकेट: राजस्थान यूनिवर्सिटी की महिला क्रिकेट टीम का अजेय अभियान जारी, दर्ज की लगातार चौथी जीत
जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, युवक ने मां-बेटी कि हत्या कर किया सुसाइड