‘नवज्योति’ बना विधानसभा में लोकतंत्र के इतिहास का गवाह, विधानसभा की राजनैतिक संग्रहालय में बनी 1952-56 तक रही पृथक अजमेर विधानसभा दीर्घा

उपलब्ध कराए प्रकाशित समाचार

‘नवज्योति’ बना विधानसभा में लोकतंत्र के इतिहास का गवाह, विधानसभा की राजनैतिक संग्रहालय में बनी 1952-56 तक रही पृथक अजमेर विधानसभा दीर्घा
दैनिक नवज्योति अब राजस्थान विधानसभा के संवैधानिक इतिहास का गवाह बना है। संविधान गौरव दिवस पर विधानसभा के राजनीतिक आख्यान संग्रहालय में अजमेर राज्य की विधानसभा के इतिहास पर विशेष दीर्घा स्थापित की गई।

जयपुर। दैनिक नवज्योति समाचार पत्र अब राजस्थान विधानसभा में लोकतंत्र के संवैधानिक इतिहास का गवाह बना है। आजादी के बाद देश में अजमेर अलग राज्य था। 1956 के बाद अजमेर राज्य का विलय होकर राजस्थान का पुर्नगठन हुआ। तब प्रदेश में वर्तमान दौर के अखबारों में दैनिक नवज्योति ही एकमात्र समाचार पत्र था जिसने तब अजमेर राज्य की विधानसभा की गहन और विस्तृत रिपोर्टिंग की। शुक्रवार को संविधान गौरव दिवस के मौके पर विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में अजमेर विधानसभा के इतिहास की जानकारी के लिए अलग से दीर्घा स्थापित की गई है। जिसमें तब के 30 विधानसभा वाले अजमेर राज्य की नवज्योति समाचार पत्र ने 1951 से 1956 तक विधानसभा चुनाव, तत्कालीन राजनीतिक दलों की चुनावी जीत की स्थिति, हरिभाऊ उपाध्याय के वहां के सीएम बनने, विधानसभा सत्र, अजमेर के राजस्थान में विलय होने सहित प्रमुख प्रसंगों के कुल 18 समाचारों को बड़े स्वरूप में प्रिंट कर दर्शकों को पढ़ाने और दिखाने और अपडेट होने के लिए लगाए गए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जब विधानसभा में संविधान गौरव दिवस पर अजमेर राज्य की विधानसभा के इतिहास की जानकारी देने के लिए दीर्घा बनाने का अहम फैसला किया तो उसके इतिहास को खंगालने के लिए विधानसभा सचिवालय ने 1936 से प्रदेश में नियमित प्रकाशित हो रहे नवज्योति समाचार पत्र के अजमेर कार्यालय से संपर्क साधा। तब के अखबार में प्रकाशित समाचारों का बेशकीमती संकलन विधानसभा को नवज्योति ने उपलब्ध कराया। जिसे सहजते हुए विधानसभा ने अब दीर्घा में उसे आमजन की जानकारी के लिए लगाया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, युवक ने मां-बेटी कि हत्या कर किया सुसाइड जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, युवक ने मां-बेटी कि हत्या कर किया सुसाइड
भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र के रामनगर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।...
बाल विवाह मुक्त भारत: हर बेटी के सपनों को पूरा करने का संकल्प
‘नवज्योति’ बना विधानसभा में लोकतंत्र के इतिहास का गवाह, विधानसभा की राजनैतिक संग्रहालय में बनी 1952-56 तक रही पृथक अजमेर विधानसभा दीर्घा
दुनिया में कहीं ₹2.15 लीटर पेट्रोल तो कहीं ₹1 से भी सस्ता डीजल, भारत में कीमतें जानकर चौंक जाएंगे
हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला मिसाल नहीं माना जाएगा
जिला प्रमुख-उप जिला प्रमुख के बाद अब प्रधान-उप प्रधान के चुनाव की बारी, पढ़े पूरी खबर 
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई और मुंबई की फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान