बाल विवाह मुक्त भारत: हर बेटी के सपनों को पूरा करने का संकल्प

20 से 24 वर्ष की आयु की ऐसी महिलाओं की संख्या में कमी आई

बाल विवाह मुक्त भारत: हर बेटी के सपनों को पूरा करने का संकल्प
बाल विवाह मुक्त भारत: दो वर्षों की निर्णायक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तीकरण को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखा गया है।

पिछले दो दशकों में लगातार किए गए प्रयासों और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण भारत में बाल विवाह के मामलों में काफी कमी आई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6, 2023-24) के आंकड़ों के अनुसार, 20 से 24 वर्ष की आयु की ऐसी महिलाओं की संख्या में कमी आई है, जिनका विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हुआ था। अब यह आंकड़ा घटकर 20.1 प्रतिशत रह गया है। दो दशक पहले एनएफएचएस-3 (2005-06) में यह आंकड़ा 47.4 प्रतिशत था। यह 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट लाखों बेटियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है। आज 28 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश राष्ट्रीय औसत से बेहतर स्थिति में हैं। हालांकि, हर पांच में से एक युवती का बाल विवाह होना अब भी एक बड़ी चुनौती है। वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए देश ने एक स्पष्ट समय-सीमा तय की है- वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत।

बाल विवाह मुक्त भारत: दो वर्षों की निर्णायक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तीकरण को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखा गया है। इसी संकल्प को गति देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 5.3 के अनुरूप 27 नवंबर 2024 को 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की शुरुआत की। पूरी तरह केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित इस अभियान में देश के 257 उच्च-प्रभावित जिलों को प्राथमिकता दी गई है। पिछले दो वर्षों में इस अभियान ने जमीनी स्तर पर व्यापक प्रभाव डाला है। अब तक 6.85 लाख जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 12.47 करोड़ लोगों तक संदेश पहुंचाया जा चुका है और 42 लाख से अधिक नागरिकों ने बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली है। 'बाल विवाह मुक्त भारत' पोर्टल पर 71,900 से अधिक बाल विवाह निषेध अधिकारी (सीएमपीओ) पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग 60,000 ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अब तक 4,500 से अधिक मामलों की सूचना दर्ज की जा चुकी है। नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच चलाए गए पहले 100-दिवसीय विशेष अभियान ने इस संदेश को स्कूलों और कॉलेजों से लेकर मंदिरों, मस्जिदों, कैटरर्स, टेंट हाउस, डीजे संचालकों और ग्राम पंचायतों तक पहुंचाया। इसके उत्साहजनक परिणाम धरातल पर दिखने लगे हैं। छत्तीसगढ़ का बालोद जिला भारत का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बन गया है, जहां 436 ग्राम पंचायतों और 9 शहरी स्थानीय निकायों में लगातार दो वर्षों तक एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। इसी प्रकार सूरजपुर जिले ने अपनी 75 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया है।

कठोर कानून और रोकथाम पर जोर नए आपराधिक कानूनों ने इस दिशा में किसी भी संदेह की गुंजाइश समाप्त कर दी है। भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की पत्नी के साथ किसी भी प्रकार का यौन संबंध दुष्कर्म की श्रेणी में आता है और सर्वोच्च न्यायालय ने इसे पॉक्सो अधिनियम, 2012 के अंतर्गत गंभीर अपराध माना है। इसके साथ ही, 18 अक्टूबर 2024 के अपने ऐतिहासिक फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने दंड के बजाय रोकथाम पर जोर देते हुए पूर्णकालिक सीएमपीओ की नियुक्ति और बाल सगाई पर प्रतिबंध के निर्देश दिए।

ग्रामसभा और समुदाय की अग्रणी भूमिका कानून आवश्यक हैं, लेकिन केवल कानून से उस कुप्रथा को समाप्त नहीं किया जा सकता, जिसे सामाजिक स्वीकृति और चुप्पी का सहारा मिला हो। बाल विवाह गांव और समाज के भीतर तय होते हैं, इसलिए इनका अंत भी वहीं होना चाहिए। पंचायती राज मंत्रालय के साथ साझेदारी करते हुए अब ग्रामसभाओं को इस मिशन की अगली पंक्ति में रखा गया है। 2 अक्टूबर को देशभर की ग्रामसभाओं से अपने गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने के प्रस्ताव पारित करने का आह्वान किया गया। स्थानीय सीएमपीओ द्वारा सत्यापन के बाद ही सरपंच, पंचायत सचिव, प्रखंड विकास अधिकारी और सीएमपीओ के संयुक्त हस्ताक्षर से 'बाल विवाह मुक्त ग्राम प्रमाण-पत्र' जारी किया जाएगा। इसके साथ ही, मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को भी 'बाल विवाह मुक्त भारत' से जोड़ा गया है।

Read More ब्रह्मतीर्थ पुष्कर का है पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व

27 नवंबर का महत्व और हमारा सामूहिक वादा 27 नवंबर 2026 का दिन विशेष महत्व रखता है। एक ओर यह 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के दो वर्ष पूर्ण होने का अवसर है, तो दूसरी ओर इसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित पहला 'अंतरराष्ट्रीय बाल, प्रारंभिक और जबरन विवाह उन्मूलन दिवस' मनाया जाएगा, जिसके प्रस्ताव का भारत सह-प्रायोजक रहा है। यह दिवस लैंगिक हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान (25 नवंबर से 10 दिसंबर) के मध्य आता है, जो इस सत्य को रेखांकित करता है कि बाल विवाह स्वयं एक हिंसा है और अक्सर घरेलू हिंसा का द्वार खोलता है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन 181 को अपने फोन में सुरक्षित रखें और किसी भी संभावित बाल विवाह की सूचना पोर्टल या मिशन शक्ति ऐप पर दें। हमारा संकल्प है कि 2030 तक भारत पूरी तरह बाल विवाह मुक्त हो। यह केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि हर बेटी के बेहतर भविष्य के लिए हमारा दायित्व है, जिसे हमें मिलकर पूरा करना है।

Read More राज काज में क्या है खास, जानें 

सावित्री ठाकुर
(केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री हैं।)

Read More देश का पथप्रदर्शक: हमारा संविधान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बाल विवाह मुक्त भारत: हर बेटी के सपनों को पूरा करने का संकल्प बाल विवाह मुक्त भारत: हर बेटी के सपनों को पूरा करने का संकल्प
बाल विवाह मुक्त भारत: दो वर्षों की निर्णायक यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान...
‘नवज्योति’ बना विधानसभा में लोकतंत्र के इतिहास का गवाह, विधानसभा की राजनैतिक संग्रहालय में बनी 1952-56 तक रही पृथक अजमेर विधानसभा दीर्घा
दुनिया में कहीं ₹2.15 लीटर पेट्रोल तो कहीं ₹1 से भी सस्ता डीजल, भारत में कीमतें जानकर चौंक जाएंगे
हिजाब विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला मिसाल नहीं माना जाएगा
जिला प्रमुख-उप जिला प्रमुख के बाद अब प्रधान-उप प्रधान के चुनाव की बारी, पढ़े पूरी खबर 
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई और मुंबई की फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान
4 राज्यों में फैला फर्जी मेडिकल डिग्रियों का नेटवर्क बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार