आरएएस परीक्षा 2026 में 607 पदों के लिए 5.08 लाख अभ्यर्थियों की दावेदारी, एक सीट पर 837 उम्मीदवारों में मुकाबला
परीक्षा में कुल 607 पदों में से 192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा के
अजमेर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनने की राह इस बार पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए 607 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि इनके लिए 5.08 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में औसतन एक पद के लिए करीब 837 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। पदों की संख्या और आवेदकों के अनुपात को देखें तो इस बार मुकाबला काफी कड़ा रहने वाला है।
परीक्षा में कुल 607 पदों में से 192 राज्य सेवा और 415 अधीनस्थ सेवा के हैं। आरपीएससी की ओर से 6 दिसंबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। करीब 5.08 लाख अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश के 36 जिलों में लगभग 1550 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे तक एक ही पारी में आयोजित होगी।

Comment List