लंबित मांगों को लेकर विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारी 1 दिसंबर को जयपुर विद्युत भवन में करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन

मांगों को लेकर 1 दिसंबर (मंगलवार) को विद्युत भवन

लंबित मांगों को लेकर विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारी 1 दिसंबर को जयपुर विद्युत भवन में करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन
राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ तथा राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक संगठन के संयुक्त आह्वान पर विद्युत निगमों के मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 1 दिसंबर (मंगलवार) को विद्युत भवन, जयपुर में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ तथा राजस्थान विद्युत मंत्रालयिक संगठन के संयुक्त आह्वान पर विद्युत निगमों के मंत्रालयिक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 1 दिसंबर (मंगलवार) को विद्युत भवन, जयपुर में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से न्यायोचित मांगों पर अपेक्षित निर्णय नहीं होने के कारण कर्मचारी लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाएंगे।

प्रमुख माँगों में सरकारी आदेशानुसार संस्थापन अधिकारी पद का सृजन, मंत्रालयिक संवर्ग के पदों का समयबद्ध पुनर्गठन, निजी सहायक संवर्ग के लिए अलग पदोन्नति चैनल तथा मार्च को छोड़कर अन्य राजकीय अवकाशों में कार्यालय खोलने के आदेश बंद करना या ओवरटाइम भुगतान शामिल हैं। संगठन ने प्रशासन व सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की मांग की है तथा सभी कर्मचारियों से धरना में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के खुशवंत नागर बने झालावाड़ जिला परिषद के उप जिला प्रमुख भाजपा के खुशवंत नागर बने झालावाड़ जिला परिषद के उप जिला प्रमुख
तीन मतों के अंतर से हुआ फैसला, निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
लंबित मांगों को लेकर विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारी 1 दिसंबर को जयपुर विद्युत भवन में करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन
संविधान रक्षा मार्च को अनुमति नहीं मिलने पर भड़की कांग्रेस, BJP-RSS पर लगाए अनादर के आरोप
आतंकवाद, तस्करी और साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, चार देशों ने अपनाया सुरक्षा सहयोग का नया रोडमैप
पीएम श्री विद्यालयों में कौशल बोध को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू  
कांग्रेस के उछब लाल धाकड़ बने बूंदी जिला परिषद के उप जिला प्रमुख
पैकेट वाले खाने पर अब छिप नहीं पाएंगे हानिकारक तत्व, सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य की चेतावनी लेबलिंग