न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति

बहुपक्षवाद और सहयोग पर बनी सहमति

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश मंत्रियों की पहली ऐतिहासिक बैठक हुई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने व्यापार, रक्षा, तकनीक, आपूर्ति श्रृंखला और कनेक्टिविटी में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने तथा वार्षिक विदेश मंत्री स्तरीय बैठक आयोजित करने पर बल दिया।

नई दिल्ली। मध्य यूरोपीय देशों के वाइशेग्राद समूह (वी 4) और भारत के विदेश मंत्रियों की सोमवार रात न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान पहली बैठक हुई। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ स्लोवाक, पोलैंड, चेक गणराज्य और हंगरी के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक स्लोवाकिया की वी 4 अध्यक्षता में हुई।

मंत्रियों ने भारत और वी 4 के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। व्यापार और निवेश, तकनीक एवं नवाचार, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला, रक्षा एवं सुरक्षा, संपर्क, शिक्षा, आवागमन और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर विचार हुआ। बैठक में कारोबार, शैक्षणिक और शोध संस्थानों तथा अन्य संबंधित पक्षों के बीच अधिक संपर्क बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रम, शांति और सुरक्षा तथा बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। मंत्रियों ने बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार और वैश्विक दक्षिण के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने की जरूरत पर भी चर्चा की। बैठक ने भारत और वाइशेग्राद समूह के बीच विदेश मंत्री स्तर पर संवाद और सहयोग के लिए एक अतिरिक्त मंच स्थापित करने पर भी सहमति व्यक्त की।

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेश से आए, सांभर झील में घर बसाया… अब पहली बार घोंसलों से निकले फ्लेमिंगो के बच्चे विदेश से आए, सांभर झील में घर बसाया… अब पहली बार घोंसलों से निकले फ्लेमिंगो के बच्चे
सांभर झील में हजारों किलोमीटर दूर से आए गुलाबी मेहमानों ने डेरा जमा लिया है। हजारों फ्लेमिंगो ने यहां घोंसले...
विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाते, फिर मारपीट कर लूटते थे, 5 आरोपी दबोचे
कश्मीर में तड़के LOC पर हलचल : फिर गूंजने लगीं गोलियां, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
ट्रंप का यू-टर्न! भारत पर 100% टैरिफ का खतरा टला, लेकिन कब तक?
कांग्रेस ने जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों की सूची जारी की, पढ़े पूरी खबर 
भारतीयों को मारने का 2 साल से बना रहा था खूनी खेल! अमेरिकी हिंदू मंदिर क्यों था निशाने पर?
नियमों में संशोधन, निजी स्कूलों के शिक्षक भी करेंगे जनगणना का कार्य