भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
38 वोट पाकर कांग्रेस के मोईनुद्दीन को 16 मतों से हराया
सभापति चुनाव के मुकाबले भाजपा को एक वोट कम, कांग्रेस को एक ज्यादा।
बूंदी। बूंदी नगर परिषद में उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के संजय भूटानी ने कांग्रेस के मोईनुद्दीन फॉरवर्ड को 16 मतों से हराकर जीत दर्ज की। संजय भूटानी को 38, जबकि मोईनुद्दीन फॉरवर्ड को 22 मत मिले।इससे एक दिन पहले सभापति पद के चुनाव में भाजपा के भरत शर्मा को 39 और कांग्रेस के टीकम जैन को 21 वोट मिले थे। दोनों चुनावों के आंकड़ों की तुलना करें तो उपसभापति चुनाव में भाजपा को एक वोट कम मिला, जबकि कांग्रेस के खाते में एक वोट बढ़ गया।
60 पार्षदों के मतदान में वोटों का यह बदलाव नगर परिषद की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, मतदान गोपनीय होने के कारण किस पार्षद ने अपना मत बदला, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Sep 2026 18:01:36
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमृतसर से आए इटली के तीन यात्रियों को आव्रजन और सुरक्षा जांच...

Comment List